Richest Candidates: लोकसभा चुनाव 2024 में ये हैं टॉप 10 अमीर प्रत्‍याशी, राजस्‍थान से सिर्फ एक महिला नेता

Richest Candidate Lok Sabha Elections 2024: आम चुनाव 2024 में मतदान शुरू होने में चंद दिन शेष रह गए हैं। राजस्‍थान समेत कई राज्‍यों में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा। इस बीच प्रत्‍याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। कई प्रत्‍याशी ऐसे भी हैं, जिनके पास अथाह पैसा है।

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतरे प्रत्‍याशियों के पास अचल से ज्‍यादा चल संपत्तियां हैं। देश के टॉप टेन सबसे अमीर उम्‍मीदवारों की कुल संपत्ति 2 हजार 664 करोड़ रुपए है। इसमें चल संपत्ति 1 हजार 815 करोड़ व अचल संपत्ति 849 करोड़ रुपए की है।

richest candidates in Lok Sabha elections 2024

ज्‍योति मिर्धा राजस्‍थान में सबसे अमीर नेता

बात अगर राजस्‍थान की करें तो यहां पर भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. ज्‍योति मिर्धा सबसे अमीर हैं। यह देश के शीर्ष दस पैसे वाले उम्‍मीदवारों में राजस्‍थान से इकलौती नेता है। ज्‍योति मिर्धा नागौर सीट से चुनाव लड़ रही है। इनका मुकाबला आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से हैं, जो इंडिया गठबंधन के प्रत्‍याशी हैं।

बता दें कि एसोएिशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्‍स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के मतदान वाली सीटों पर दस सबसे अमीर उम्‍मीदवारों की चल संपत्ति पिछले आम चुनावों के मुकाबले में घटी है। इनकी कुल घोषित संपत्ति की हिस्‍सेदारी महज 46 प्रतिशत है, साल 2019 में 55 प्रतिशत और साल 2014 में 93 प्रतिशत थी।

richest candidates in Lok Sabha elections 2024

आम चुनाव 2024 में टॉप 10 अमीर प्रत्‍याशियों की संपत्ति

नकुलनाथ, मध्‍य प्रदेश-716.93 करोड़ रुपए
अशोक कुमार, तमिलनाडु-662.46 करोड़ रुपए
देवनाथन यादव, तमिलनाडु-342.541 करोड़ रुपए
माला शाह, उत्‍तराखंड-206.87 करोड़ रुपए
मजीद अली, उत्‍तर प्रदेश -159.58 करोड़ रुपए
एसी षणमु्गम, तमिलनाडु-152.77 करोड़ रुपए
जयप्रकाश, तमिलनाडु-133.78 करोड़ रुपए
विंसेंट एच पाला, मेघालय-128.32 करोड़ रुपए
ज्‍योति मिर्धा, राजस्‍थान-102.61 करोड़ रुपए
कीर्ति पी चिदंबरम, तमिलनाडु-96.27 करोड़ रुपए

अब तक 28 प्रतिशत करोड़पति

लोकसभा चुनावों में बीते 20 साल का रिकॉर्ड यह रहा है कि करोड़पति उम्‍मीदवारों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। साल 2004 में केवल 10 प्रतिशत करोड़पति प्रत्‍याशी थे। साल 2009 में संख्‍या बढ़कर 16 प्रतिशत और साल 2019 में 29 प्रतिशत तक पहुंच गई। साल 2024 में यह संख्‍या 28 प्रतिशत (पहला चरण) पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+