Tijara Election Result 2023: राजस्‍थान की तिजारा सीट पर बाबा बालकनाथ 6173 वोटों से जीते

Tonk Election Result 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में अलवर जिले की तिजारा से बाबा बालकनाथ चुनाव जीते गए हैं। बाबा बालकनाथ ने 110209 वोट हासिल किए थे जबकि इनके सामने कांग्रेस के इमरान खान को 104036 वोट मिले। जीत का अंतर 6173 वोट रहा।

डाकमत पत्रों की गिनती से ही बाबा बालकनाथ आगे चल रहे थे। पहले राउंड में 5000 वोटों से बढ़त बनाए हुए थे। मीडिया की खबरों के अनुसार इमरान खान ने जयश्री राम का नारा लगाया है। यहां पर राजस्‍थान भाजपा के हिंदूत्‍व का चेहरा बाबा बालकनाथ के सामने कांग्रेस ने मुस्लिम चेहरा इमरान खान को मैदान में उतार रखा है।

Tijara Election Result 2023 Baba Balaknath

तिजारा विधानसभा सीट अहीरवाल क्षेत्र के अलवर जिले की सबसे हॉट सीट में से एक है. यहां साल 2018 में बसपा के संदीप यादव ने जीत दर्ज की थी, 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के इमरान खान बनाम भाजपा के बाबा बालकनाथ के बीच है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में तिजारा सीट पर 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से 4.03 फीसदी ज्यादा है, पिछले चुनाव में यहां 82.08 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बता दें कि राजस्‍थान की सबसे हॉट सीटों में से एक तिजारा विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी आबादी यादव समाज की है। बाबा बालकनाथ भी यादव समाज से ही हैं। इनके अलावा अनुसूचित जाति (एससी) और मुसलमान मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। वहीं गुर्जर, बनिया और ब्राह्मण भी अपना सियासी प्रभाव रखते हैं।

बाबा बालकनाथ अलवर से भाजपा के सांसद है। भाजपा ने इस बार के चुनाव में सात अन्‍य सांसदों के साथ बाबा बालकनाथ को भी विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं, बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए इमरान खान को कांग्रेस ने टिकट दी।

तिजारा सीट पर बाबा बालकनाथ को नामांकन पत्र भरवाने के लिए उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी आए थे। मतदान के बाद बाबा बालकनाथ ने कहा था कि भारत-पाकिस्‍तान का मैच हम जीत चुके हैं। इससे पहले भी बालकनाथ तिजारा सीट पर कई बार विवादित बयान दिए।

तिजारा विधानसभा सीट से सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड जगमल सिंह यादव के नाम है। जगमाल सिंह यादव ने 1985 में पहली बार जीत दर्ज की थी। साल 1990 और 1998 में भी विधायक चुने गए। वहीं, अमीरुद्दीन अहमद खान के परिवार से भी पिता और पुत्र दोनों के नाम जीत का रिकॉर्ड दर्ज है।

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा 2018 में तिजारा सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिला जहां कांग्रेस ने फिर से ऐमुद्दन उर्फ दुरु मियां को टिकट दिया तो वहीं बीजेपी ने संदीप दायमा को चुनावी मैदान में उतारा।

वहीं, बसपा की ओर से संदीप कुमार यादव को टिकट मिला, जबकि समाजवादी पार्टी से फजल हुसैन चुनावी मैदान में उतरे। इस चुनाव में बसपा के संदीप कुमार यादव जीतने में कामयाब रहे और उन्हें 59,468 मत हासिल हुए जबकि कांग्रेस के ऐमुद्दन उर्फ दुरु मियां को 55,011 बीजेपी के संदीप दायमा को 41,345 और सपा के फजल हुसैन को 22,198 मत मिले और उसके साथ ही इस चुनाव में बसपा के संदीप यादव की जीत हुई।

राजस्‍थान चुनाव 2023 में VIP सीटों के नतीजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+