रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटकों की जिप्सी के पीछे दौड़ी बाघिन सुल्ताना, देखें वायरल वीडियो
रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटकों की जिप्सी के पीछे दौड़ी बाघिन सुल्ताना, देखें वायरल वीडियो
सवाई माधोपुर, 3 जनवरी। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क से टाइगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें रणथंभौर की बाघिन टी-107 'सुल्ताना' पर्यटकों की जिप्सी के पीछे दौड़ती नजर आई है।
Recommended Video

दरअसल, रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघों को अपने विचरण क्षेत्र में लोगों की मौजूदगी रास नहीं आ रही है। पर्यटक जिप्सी में सवार होकर पार्क में बाघ को देखने के लिए भ्रमण करते हैं।
रविवार सुबह रणथंभौर नेशनल पार्क में जोन नंबर एक में सिंहद्वार के आस-पास सुल्ताना बाघिन ने पर्यटकों की जिप्सी पर हमले की कोशिश की। वह जिप्सी के पीछे काफी दूर तक दौड़ी।
बाघिन को पीछा करते देख पर्यटक डर गए, मगर जिप्सी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को बैक करते हुए बाघिन से दूर ले गए। फिर बाघिन भी रुक गई।
उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को भी सुल्ताना बाघिन ने एक कैंटर का पीछा किया था। सीसीएफ टीसी वर्मा का कहना है कि अब जोन एक को बंद करने पर विचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications