राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा : मामा के घर आए तीन सगे भाइयों की चंबल नदी में डूबने से मौत
धौलपुर, 9 मई। राजस्थान के धौलपुर जिला मुख्यालय के पास स्थित गांव चंबल नदी में डूबने से तीन संगे भाइयों की मौत हो गई। तीनों भाई अपने ननिहाल में हादसे का शिकार हुए हैं।

धौलपुर कोतवाली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि बरपुरा निवासी खेमचंद की तीनों बेटे रोहित (10), चिराग (8) और कान्हा (6) नानी के घर राजघाट गांव आए हुए थे।
तीनों बच्चों चंबल में नहाने गए थे। दोपहर तक वे घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश में निकले। चंबल नदी के किनारे तीनों बच्चों के कपड़े पड़े देखकर परिजनों ने बच्चों के डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
इस पर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर तीनों के शवों को निकाला। गांव बरपुरा में एक साथ हुई तीन बच्चों की मौत के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे की सूचना पर परिवार के लोग व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। यहां तीन सगे भाइयों के शव देख उनकी मां बदहवास हो गई और वहां मौजूद कोई शख्स अपने आंसू नहीं रोक पाया।












Click it and Unblock the Notifications