मुम्बई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हादसे में राजस्थान का परिवार खत्म, बाइक सवार पत्नी-पति व बेटी की मौत
पाली, 6 जून। मुम्बई-पुणे एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में राजस्थान के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी व बेटी शामिल है। पुणे में तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया है। ये पुणे से लोनावला घूमने के लिए आए थे। रास्ते में एक ट्रक ने इन्हें रौंद दिया।

जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय सुरेश चौधरी राजस्थान के पाली जिले के गांव पड़ासला के रहने वाले थे। इनका पुणे में किराना का कारोबार है। भाई व पिता भी पुणे में ही रहते हैं। तीन जून की सुबह सुरेश, अपनी पत्नी 34 वर्षीय ममता, तीन वर्षीय बेटी दिव्या व पांच वर्षीय बेटे महावीर के साथ बाइक पर सवार होकर लोनावला घूमने के लिए आए थे।
सुरेश के भाई कानाराम ने बताया कि रास्ते में मुम्बई-पुणे हाईवे पर रावत ब्रिज चौक पर एक ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी। ट्रक मां और बेटी के ऊपर से निकलते हुए उनका सिर कुचल दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुरेश व बेटे महावीर को पवना हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां शुक्रवार की रात सुरेश ने भी दम तोड़ दिया।
सड़क हादसे में सुरेश उनकी पत्नी ममता व बेटी की दिव्या की मौत हो गई। 5 साल का मासूम महावीर अकेला बचा। इनका परिवार 20 साल से पुणे में ही रहता था। शनिवार शाम को पुणे, विमान नगर गंगापुरम सोसायटी क्षेत्र के वडगांव शेरी श्मशान घाट में तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications