राजस्थान: ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, 2 एक्सईएन और चालक की मौत
नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में शिरकत करने जा रहे दो अधिशासी अभियंता सहित तीन की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली है।

नागौर जिले के बीकानेर रोड़ स्थित बारानी के पास तेज गति में आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में अधिशासी अभियंता रामवीर शर्मा, राजेन्द्र सिहाग और चालक तेजाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि रामरतन, शंकरलाल और एक महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में नागौर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
चौथे चरण की हुई शुरूआत
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के चौथे चरण की शुरूआत पर आयोजित समारोह में शिरकत करने के लिए सभी नागौर जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम जिला अस्पताल पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications