Jaipur News: आखिर कैसे ढहा बेसमेंट, अफसरों की लापरवाही ने ली तीन मजदूरों की जान ?

Jaipur News: राजधानी जयपुर में निर्माणाधीन एक मॉल का बेसमेंट ढहने से दो सगे भाइयों सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते सिविल डिफेंस की टीम सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही से आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया। नियमों को ताक में रख बेसमेंट की खुदाई मजदूरों की जान ले गई।

three-laborers-including-two-brothers-died-when-the-basement-of-a-mall-under-construction-in-jaipu

पूरा मामला जयपुर के जगतपुर इलाके का है जहां एक मॉल के निर्माण कार्य के लिए बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान बेसमेंट ढह गया। हादसा होते ही आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस कंट्रोल रूप को सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस सहित पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा सम्भाला।

सिविल डिफेंस की टीम ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी और जवानों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मलबे की मिट्टी में दबे तीनों मजदूरों को जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो सगे भाई थे।

जगतपुरा में हुए हादसे की सूचना पर सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया।

सभी को जयपुरिया हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। घटना जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन के पास की है।

रामनगरिया थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि अक्षयपात्र फाउंडेशन के पास बन रहे एक मॉल के बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मिट्टी गिरने से तीन मजदूर बिहार के कटिहार निवासी 22 वर्षीय इरशाद, झारखंड के लतेहार निवासी 23 वर्षीय प्रेमचंद और 31 वर्षीय रामजनम दब गए थे।

वहां काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को सूचना देकर तुरंत तीनों को निकालने में जुट गए। थोड़ी देर में सिविल डिफेंस और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया।

एम्बुलेंस के जरिए तीनों मजदूरों को जयपुरिया हॉस्पिटल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को को मृत घोषित कर दिया गया ।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में प्रेमचंद और रामजनक दोनों सगे भाई थे। दोनों मजदूरी के लिए झारखंड से जयपुर आए थे। दो महीने पहले ही वे रोजगार के लिए जयपुर आए और सोमवार 4 मार्च को इस हादसे के शिकार हो गए।

निर्माणाधीन मॉल में एक तरफ इमारत के निर्माण का कार्य हो रहा था और दूसरी तरफ खुदाई चल रही थी। उसी परिसर में मजदूर कोटरी बनाकर रह रहे थे। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर जयपुर बुला लिया गया है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+