राजस्थान एक्सीडेंट : पिता का अंतिम संस्कार करके लौट रहे बेटा व मां समेत तीन की मौत

पिता का अंतिम संस्कार करके लौट रहे बेटा व मां समेत तीन की मौत

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड रीको थाने के फोरलेन हाईवे पर चंद्रावती कट के पास दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। एक कार में सवार मां-बेटे व काका की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, दूसरी कार में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही रीको पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया।

Three killed including son and mother of Rajkot Gujarat in Rajasthan accident

सिरोही पुलिस के अनुसार गुजरात के राजकोट के शिव आराधना सोसायटी निवासी मेहुल भाई पटेल परिवार सहित मथुरा गए थे। जहां उसके पिता विट्ठल भाई पटेल की बीमारी से मौत हो गई थी। पिता का अंतिम संस्कार कर मेहुल व उसकी मां मीरा बेन व उसका काका रजनीकांत पटेल कार से वापस राजकोट लौट रहे थे।

फोरलेन पर कार अनियंत्रित हो गई। चंद्रावती कट के पास डिवाइडर से होते हुए रोंग साइड में दूसरी लाइन पर जा रही कार से जा टकराई। दुर्घटना में राजकोट की शिव आराधना सोसायटी निवासी मेहुल (25) पुत्र विट्ठल भाई पटेल, जामनगर निवासी रजनीकांत (42) पुत्र गोविंद भाई पटेल व मीरा बेन (50) पत्नी बिट्ठल भाई की मौत हो गई। जबकि राजकोट निवासी गिरधर पुत्र वल्लभभाई पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अन्यत्र रेफर किया गया। वहीं, दूसरी कार में सवार पाली जिले के जैतारण निवासी बुधराज पुत्र उत्तम चंद जैन व नागौर के मेड़ता निवासी पप्पू राम पुत्र रामचंद्र प्रजापत घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+