राजस्थान के इस मदरसा में जंजीरों में जकड़े हुए थे बच्चे, नमाज के समय तीन बच्चे हुए फरार
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में संचालित एक मदरसा में बच्चों को जंजीरों से जकड़कर रखे जाने का मामला सामने आया है। मामला तब उजागर हुआ जब दो दिन पहले वहां से तीन बच्चे फरार हुए।

भरतपुर जिले के मथुरा गेट पुलिस थाना इलाके के मच्छी मोहल्ला में मुस्लिम बच्चों को पढ़ाने के लिए एक मदरसा संचालित है। दो दिन पहले सुबह 5 बजे की नमाज के वक्त मदरसे से तीन बच्चे जंजीरों से मुक्त होकर भाग निकले। बाद में लोगों की सूचना पर मथुरा गेट पुलिस उनको पकड़ कर लायी और बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। आरोप है कि मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों को प्रताड़ित किया जाता है, जिससे परेशान होकर तीनों बच्चे वहां से भाग गए थे।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पारासर को बच्चों ने बताया कि वे मदरसा की बजाय किसी सरकारी स्कूल में शिक्षा लेना चाहते हैं। मदरसा में पढ़ाने वाले अध्यापक बच्चों के साथ पिटाई करते हैं। इस मामले को लेकर भरतपुर जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने एक कमेटी का गठन किया, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी।












Click it and Unblock the Notifications