Covishield Vaccine लगवाने वाले बाराती गोपाल-काजल की शादी में नहीं कर सकेंगे डांस, पढ़ें कार्ड पर लिखी चेतावनी

Covishield dance warning on wedding card: कोविशील्ड वैक्सीन के साइड की खबरें चर्चा में हैं। लोगों को डर है कि जो काम कोरोना वायरस नहीं कर पाया अब वो कोविशील्‍ड वैक्‍सीन की वजह से हो जाएगा।

इस बीच शादी का एक कार्ड वायरल हो रहा है, जिस पर कोविशील्‍ड वैक्‍सीन लगवाने वालों को खास चेतावनी दी गई है। चेतावनी यह है कि वे शादी में डांस नहीं कर सकेंगे।

Covishield Vaccine

दरअसल, सोशल मीडिया पर दिल्‍ली निवासी गोपाल व काजल की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। शादी 4 जून मंगलवार को शाम छह बजे होगी।

शादी के लिए लोटस कोर्ट वेडिंग हॉल शास्‍त्रीनगर, लक्ष्‍मी पार्क दिल्‍ली बुक किया गया है। कार्ड पर विशेष अनुरोध करके लिखा है कि 'जिन जिन बारातियों ने कोविशील्‍ड वैक्‍सीन की दोनों डोज लगवाई थी, कृपया डांस-वांस ना करें।'

उल्‍लेखनीय है कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचने के लिए कोविशील्ड के टीके लगाए गए थे। अब कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी एस्‍ट्रेजेनेका ने ब्रिटिश हाईकोर्ट में इसके खराब साइड इफैक्‍ट ब्‍लड क्‍लोटिंग (थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम) की बात स्‍वीकार की है।

इसके बाद से दुनियाभर में कोविशील्ड वैक्‍सीन को लगवाने वाले लोगों में डर पैदा हो गया है। कुछ लोगों ने ये भी दावा किया है कि वैक्सीन की वजह से भारी काम करते वक्त हार्ट अटैक के चांस बढ़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+