Rajasthan Election 2023: कांग्रेस-भाजपा के वो दिग्‍गज नेता जिनकी हार भी जीते प्रत्‍याशी से ज्‍यादा चर्चा में

Rajasthan Veteran Leaders of Congress-BJP lost Seat: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 सम्‍पन्‍न हो गए। राज बदल गया, मगर हर पांच साल में सत्‍ता परिवर्तन का रिवाज कायम रहा। कांग्रेस राज चल गया। भाजपा सत्‍ता में लौट आई है।

राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुए। नतीजे 3 दिसंबर को सामने आए। इनमें भाजपा ने 115, कांग्रेस ने 69, निर्दलीय 8, भारतीय आदिवासी पार्टी ने तीन, बीएससपी ने दो, आरएलडी व आरएलपी ने एक-एक सीट जीती है।

These veteran leaders of BJP-Congress Rajasthan

राजस्‍थान विधानसभ चुनाव 2023 में कई ऐसे प्रत्‍याशी भी रहे, जो चुनाव तो हार गए, मगर उनकी हार की चर्चा जीते हुए प्रत्‍याशी से ज्‍यादा हो रही है। इनमें भाजपा-कांग्रेस दोनों के ही दिग्‍गज नेता शामिल हैं। दो सांसद भी चुनाव नहीं जीत पाए हैं।

राजस्‍थान में ये दिग्‍गज चुनाव हारे

नरेंद्र खींचड़, सांसद झुंझुनूं
देवजी एम पटेल, सांसद जालौर
सीपी जोशी, नाथद्वारा कांग्रेस
कैलाश मेघवाल, शाहपुरा निर्दलीय
निरंजन आर्य, सोजत कांग्रेस
राजेंद्र राठौड़, तारानगर
अमीन खां, शिव कांग्रेस
सतीश पूनिया, आमेर
रघु शर्मा, केकड़ी कांग्रेस
बीडी कल्‍ला, बीकानेर पश्चिम
परसादी लाल, लालसोट कांग्रेस
सालेह मोहम्‍मद पोकरण कांग्रेस
प्रताप सिंह, सिविल लाइंस कांग्रेस
गोविंद मेघवाल, खाजूवाला कांग्रेस
ममता भूपेश, सिकराय कांग्रेस

17 मंत्री चुनाव हार गए

राजस्‍थान विधानाभा चुनाव 2023 में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत समेत 26 मंत्री हार गए। 98 मौजूदा विधायकां ने भी इस किस्‍मत आजमाई, मगर इनमें 63 विधायक सीट नहीं बचा पाए।

बाबोसा के परिवार से कोई नहीं

16वीं राजस्‍थान विधानसभा में यह भी रोचक तथ्‍य देखने को मिलेगा कि इस बार ऐसा पहली दफा होगा कि पूर्व उपराष्‍ट्रपति व राजस्‍थानप के पूर्व मुख्‍यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के परिवार से कोई सदस्‍य विधानसभा में होगा। उनके दामाद नरपत सिंह राजवी चित्‍तौडगढ़ और भतीजे प्रताप सिंह खाचरियावास सिविल लाइंस से चुनाव हार गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+