SI Exam Rajasthan: पेपर लीक से ये 20 अभ्यर्थी भी बने थानेदार, डर के मारे नहीं किया ज्वाइन
Narsh Bishnoi SI Topper Rajasthan: राजस्थान उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण में नित नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासा ये है कि पेपर लीक और उम्मीदवार बैठाकर 20 अन्य अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ था।
एसआई टॉपर नरेश बिश्नोई समेत 14 प्रशिक्षु थानेदार पकड़े जाने के बाद 20 नाम और सामने आने पर कहा जा रहा है कि धांधली करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ सकती है।

खबर है कि जिन 20 अन्य अभ्यर्थियों का भी एसआई भर्ती परीक्षा में चयन हुआ था, उन्होंने डर के मारे ज्वाइन नहीं किया था। ये भले ही प्रशिक्षण लेने ही नहीं पहुंचे, मगर अब एसओजी पेपर लीक में इनकी भी भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, आरपीए से दो अन्य ट्रेनी थानेदारों को एसओजी से लगाया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद इनको वापस आरपीए में भेज दिया गया।
पकड़े गए 14 ट्रेनी थानेदारों ने पूछताछ में पता चला कि पेपर लीक करने वाले गिरोह ने जयपुर शहर के कुछ कोचिंग और निजी स्कूलों के संचालकों से भी सम्पर्क होने की बात सामने आई है। ऐसे में एसओजी इस बात की तस्दीक कर रही है कि गिरोह से इन कोचिंग व स्कूल संचालकों ने प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर से पहले लिए थे या नहीं।
गौरतलब है कि आरपीए से पकड़े गए 14 ट्रेनी थानेदार 12 मार्च तक के रिमांड पर हैं। एसओजी एसआई पेपर लीक को लेकर इनसे विस्तार से पूछताछ कर रही है। एसओजी एडीजी वीके सिंह ने बताया कि पेपर गिरोह के पास इतना पैसा कहां से आए और उन्होंने उस पैसे को कहां खपाया है। पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ राजस्थान सरकार कार्रवाई कर रही है। तीन माह में ही अपराधियों से सांठ-गांठ को उजागर करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बड़े से बड़ा प्रभावशाली व्यक्ति भी जान लें कि अगर उसने फर्जीवाड़े से अपने रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी दिलाई है तो सरकार उसे भी नहीं छोड़ने वाली।












Click it and Unblock the Notifications