राजस्थान विधानसभा के सदन डिप्टी सीएम दिया कुमारी और विधायक रोहित बोहरा में हुई तीखी बहस की चर्चा क्यों ?
Rajasthan News: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज विधानसभा के सत्र के दौरान सदन में कांग्रेस पर जमकर तीखे वार और पलटवार किए है।
दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की सड़कों और स्टेट हाईवे के मरम्मत को लेकर कांग्रेसी विधायक रोहित बोहर को ऐसा जवाब दिया कि सदन में तालियां गूंज गई।
राजस्थान में पिछले तीन साल के दौरान स्टेट हाईवे और दूसरी बड़ी सड़कों के अपग्रेडेशन और मरम्मत से जुड़े सवाल के दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी और कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के बीच जमकर वार पलटवार चला।

विधानसभा में आज बजट बहस का आखिरी दिन था, बीजेपी विधायकों ने बजट बहस के दौरान स्थानीय स्तर पर कई मांगें रखी हैं। उन स्थानीय स्तर की मांगों को पूरा करने के लिए घोषणाएं होने के आसार हैं।
सड़कों से जुड़े सवाल पर दिया कुमारी और कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा में बहस
#राजस्थान_विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री सुश्री @KumariDiya जीhttps://t.co/u2IApCiE60 pic.twitter.com/XTpgjfQl5P
— Rajasthan Vidhan Sabha (@RajAssembly) July 16, 2024
पिछले तीन साल के दौरान स्टेट हाईवे और दूसरी बड़ी सड़कों के अपग्रेडेशन और मरम्मत से जुड़े सवाल के दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी और कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के बीच जमकर वार पलटवार चला। दीया कुमारी ने जवाब में कहा आपने नवीनीकरण की तीन साल की लिस्ट मांगी है। तीन साल से तो आपकी ही सरकार थी, हम तो अब आए हैं।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के बयान पर रोहित बोहरा ने पलटवार करते हुए कहा कि मैडम मैं यह नहीं पूछ रहा कि किसकी सरकार थी, तीन साल में कितनी सड़कों का अपग्रेडेशन-मरम्मत की, वह बताइए।
*इस सवाल के जवाब में फिर से दिया कुमार ने कहा कि आपकों सुनना तो पड़ेगा, तीन साल की सूची मांगी है तो। पिछले तीन साल में कांग्रेस की सरकार थी। बहुत कम सड़कों का नवीनीकरण हुआ है। इसकी चिंता हम सबकों है कि ऐसा क्यों हुआ? लेकिन हमारे बजट में 9000 करोड़ से सड़कों का अपग्रेडेशन मरम्मत प्रस्तावित है।
बोहरा ने दिया कुमारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं राजनीतिक भाषण नहीं चाह रहा। मैं जवाब चाह रहा हूं। मैंने सड़क नीति के हिसाब से नॉर्म पूछे हैं। क्या आप नॉर्म का पालन कर रहे।
दिया कुमारी ने जवाब में कहा कि हम नॉर्म का पालन कर रहे हैं। अगर आपकी कोई सड़क की मांग है, कोई विशेष सड़कें हैं, जिन पर तीन साल में ध्यान नहीं दिया, तो हम पूरा करेंगे।
बोहरा ने फिर पलटवार करते हुए पूछा- मैडम, मेरे यहां सड़क की कोई समस्या नहीं है, न मैं आपसे मांग रहा हूं। आपने 9000 करोड़ का सड़क का बजट बताया है। इसमें से 2000 करोड़ केंद्र सरकार का है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है। बोहरा ने कहा कि क्या आपने सभी सड़कों का नवीनीकरण किया है। नॉर्म का पालन कर रहे हो।
दिया कुमारी ने कहा कि पूरे प्रदेश की समस्या है। हम नॉर्म का पालन कर रहे हैं। तीन साल की सड़कों की मरम्मत-अपग्रेडेशन की पूरी डिटेल आपको दे दी जाएगी।
वहीं सदन में श्रमिकों से जुड़ी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से जुड़े अजय सिंह किलक के सवाल पर मंत्री सुमित गोदारा ने जवाब देते हुए कहा कि पिछले पांच साल तक सोई हुई सरकार थी, जिसने कुछ नहीं किया। अब पात्र लोगों को लाभ दिलवाया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री से साल 2013 से 2018 और 2018 से 2023 तक हुए खर्च का ब्योरा मांगने के साथ ही श्रमिकों की योजनाओं में पेंडिंग भुगतान की जानकारी देने को कहा। जूली ने शुभशक्ति योजना के बंद होने के स्टेटस भी पूछा।
मंत्री सुमित गोदारा ने कहा नेता प्रतिपक्ष आप खुद इस विभाग के मंत्री थे। आज जितनी गंभीरता दिखा रहे हैं, उतनी मंत्री रहते दिखाते तो आज सवाल पूछने की जरूरत ही नहीं होती। हम समाधान करवाएंगे और श्रमिकों को उनके हित की योजनाओं का लाभ दिलवाएंगे।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications