Rajasthan: डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना की अनसुलझी पहेली, क्या कैबिनेट में हो रही वापसी ?
Rajasthan Kirodi Lal Meena News: राजस्थान में सूबे की भजनलाल सरकार में जितने चर्चा बजट की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद को लेकर नहीं है उससे कहीं ज्यादा डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना को लेकर इन दिनों लगातार हो रहे है।
डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने अपना कृषि एवं आपदा विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा भले ही दे दिया हो लेकिन प्रदेश में आई आसमानी आफत के बाद डॉक्टर मीना सक्रिय नजर आ रहे है। दौसा, भरतपुर सहित कई जिलों और इलाकों का वो लगातार दौरा कर रहे है।
आज दौसा के महवा में अधिकारियों की बैठक भी ली और आपदा प्रबंधन के इंतजामों को लेकर दिशा निर्देश दिए है तो भरतपुर में जल भराव वाले इलाकों में पैदल और नंगे पैर जायजा भी लिया है।
"अतिवृष्टि के बाद के हालातों की समीक्षा बैठक कर वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए महवा पंचायत समिति सभागार में उपखंड स्तर के सभी अधिकारियों के साथ विमर्श किया और प्रभावित लोगों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाने के दिशा- निर्देश दिए।
प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। pic.twitter.com/evHCET8Oax
— Dr.Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) August 13, 2024
इसके साथ ही डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज प्रोफाइल अपडेट होने और फिर हटाने को लेकर भी सियासी गलियारों में जबरदस्त चर्चाएं हो रही है।
सियासी जानकार कयास लगा रहे है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना की कैबिनेट में फिर वापसी हो गई है। क्योंकि ना तो अब तक डॉक्टर किरोड़ी का इस्तीफा स्वीकार हुआ है ना ही सरकार की ओर से कोई अधिकृत जानकारी सामने आई है।
वहीं आज सुबह डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना के सोशल अकाउंट एक्स पर पहले कैबिनेट मंत्री अपडेट किया गया फिर थोड़ी ही देर बाद अचानक से प्रोफाइल एडिट कर विधायक सवाईमाधोपुर कर दिया गया।

उधर पिछले दिनों श्रीनगर, बयाना (भरतपुर) में बाणगंगा नदी में डूबने से सात युवकों की मौत पर शोकाकुल परिवार को आज ढांढस बंधाया और मृतक परिवारजनों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सहायता राशि वितरित की।
पिछले दिनों श्रीनगर, बयाना (भरतपुर) में बाणगंगा नदी में डूबने से सात युवकों की मृत्यु बेहद दुखदायी थी, आज शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
मृतक परिवारजनों को:-
— Dr.Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) August 13, 2024
*आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार-चार लाख रुपए के चेक।
*विधवा महिलाओं की पेंशन योजना। 1/2 pic.twitter.com/sRE7sOgUIf
इन तमाम घटनाक्रमों को लेकर हर कोई असमंजस की स्थिति मैं है कि आखिर डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना मंत्री है या विधायक ? क्योंकि जिस तरह से आज तूफानी दौरा पर बाढ़ और आपदा प्रबंधन के इंतजामों का निरीक्षण किया है और अधिकारियों को निर्देश दिए है उससे तो यहीं कयास लगाए जा रहे है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना की मंत्री मंडल में वापसी हो चुकी है।
हालांकि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने इन तमाम कयासों और चर्चाओं के साथ मीडिया के सवालों पर सिर्फ इतना सा जवाब दिया है कि वो अपना इस्तीफा दे चुके है।












Click it and Unblock the Notifications