Rajasthan News: बजरी ने ली युवक की जान, ट्रोली में सो रहे युवक के ऊपर भरी बजरी या फिर हुआ कुछ और

Rajasthan News: राजस्थान में बजरी माफियाओं पर सरकार ने भले ही नकेल कस दी हो लेकिन आज भी बजरी माफियाओं के आतंक से किसी ना किसी की जान जा रही है।

राजस्थान के नागौर में हुआ यूं कि ट्रैक्टर ट्रोली में सो रहे युवक के ऊपर ही बजरी भर दी,जब ट्रोली का अचानक टायर फटा तो ट्रैक्टर चालक के होश उड़ गए और मौके से फरार हो गया।

the-terror-of-gravel-mafia-is-increasing-in-nagaur-rajasthan-gravel-was-filled-on-a-young-man-slee

दरअसल नागौर जिले के मेड़ता उपखंड के धनेरिया गांव के पास आज बजरी के ढेर में दबा एक युवक का शव मिला । जैसे ही स्थानीय लोगो ने देखा तो मेड़ता थाना पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची मेड़ता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक युवक की पहचान मेड़ता सिटी निवासी विक्रम (22) नायक के रूप में हुई । वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भी हिरासत में लिया।

आपको बता दे मेड़ता सिटी निवासी विक्रम नायक रोज रात को अवैध खनन में नौकरी के लिए घर से निकलता है । हर रोज की भांति कल रात को घर से रोटी खाकर मजदूरी करने निकला।

जैसे रात बीतती गई वह पास खड़ी ट्रॉली में नींद में सो गया। दूसरी तरफ रात के घने अंधेरे में ट्रॉली में बजरी माफियाओं ने बजरी को भर दिया। युवक बजरी के नीचे दब गया।

ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर ट्राली को बजरी से भर कर जा रहा था। इसी दौरान चलते ट्रॉली का टायर फट गया। ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली को बीच सड़क पर खाली कर मौके से ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रॉली को लेकर फरार हो गया।

सुबह धनेरिया गांव के पास पड़ी बजरी के ढेर में एक युवक को स्थानीय लोगो ने देखा । मौके पर जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस पहुंच कर शवको अपने कब्जे में लेकर शव को मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी गई।

इस पूरे मामले में दो सवाल खड़े हो रहे हैं इन दोनों सवालों को पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है। पहला सवाल यह है कि युवक की मौत ट्रैक्टर ट्राली में सोते वक्त बजरी भरने से हुई या फिर बजरी के ऊपर बैठे या लेते रहने के दौरान नीचे गिरकर बजरी के नीचे दबने से मौत हुई।

दूसरा सवाल यह हादसा है या लापरवाही,या कोई वारदात । इन सवालों को लेकर पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है।

नागौर जिले के रिया बड़ी मेड़ता क्षेत्र में लूनी नदी में लगातार अवैध खनन माफिया का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इन क्षेत्र में लगातार अवैध खनन हो रहा है।

भजन सरकार ने 100 दिवस में अवैध खनन माफिया पर लगाम लगने को निर्देश पूरे प्रदेश में दिए थे। लेकिन नागौर जिला प्रशासन भजन सरकार को चुनौती दे रहे हैं।

जिला प्रशासन केवल सड़कों पर ही कार्रवाई कर रहा है। मौके पर जाकर अवैध खनन पर कोई कार्रवाई नागौर जिला प्रशासन नहीं कर रहा है। सड़कों पर सरपट दौड़ने वाले वाहनों पर जिला प्रशासन कार्रवाई कार्य इति श्री कर रहा है लेकिन सरकार का आदेशों की नागौर जिला प्रशासन अहेवलाना कर रहा है।

नागौर जिले के रिया बड़ी और मेड़ता क्षेत्र में अवैध खनन मात्राओं पर पिछले ही दिनों ईडी की कार्रवाई हुई थी। लेकिन नागौर जिला प्रशासन केवल सड़कों पर कार्रवाई कर सकता है लेकिन जिस जगह पर खनन हो रहा है वहां प्रशासन जाने से इनकार कर रहा है।

मेड़ता शहर में बीते 7 - 8 दिन पहले अवैध बजरी माफिया और मेड़ता एसडीएम के बीच मुठभेड़ करीब 20 मिनट तक देखने को मिली। एसडीम 20 मिनट तक ट्रैक्टरों का पीछा करती रही लेकिन एसडीम सड़को पर तो पीछा तो कर सकती हैं।लेकिन जहां खनन हो रहा वहां पर किया कार्यवाही।

नारायण सिंह टोगस,आईपीएस,नागौर ने बताया कि हमें आज सुबह सूचना मिली कि धनेरिया गांव के अंदर कोई बजरी खाली हुई है और वहां एक युवक का शव पड़ा है मौके पर पहुंचे तो युवक की पहचान हो गई अभी तक यह सामने आया कि एक ट्रैक्टर ट्राली बजरी लेकर आ रहा था।

युवक बजरी के ऊपर सो रहा था या उसके साथ कहां क्या घटना घटित हुई है इसका पता लगाने के लिए ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर से पूछताछ के लिए लाए हैं।

यह घटना कैसे हुई या इसके बारे में जान चल रही है फिलहाल परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है मां बुजुर्ग है और दो तीन भाई है जो बाहर कमाई करने के लिए गए हुए हैं उनको सूचना दे दी गई है।

वह आ रहे हैं जैसे वह रिपोर्ट देंगे और अनुसंधान में सामने आएगा उसे हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी युवक ट्रैक्टर के ऊपर था या ट्रॉली में बजरी भरने के दौरान दब गया था इस संबंध में हम जांच कर रहे हैं प्रथम दृश्य यही सामने आया की बजरी के नीचे दबकर मर है किस जगह मौत हुई है कैसे हुई है इस संबंध में जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+