Desert Festival 2024:जैसलमेर में आज हुआ मरू महोत्सव का आगाज,सात समुंदर पार से आए निहारने

Rajasthan Desert Festival: प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मरू महोत्सव 2024 का आगाज आज हो गया है। अगले चार दिन तक रेतीले धोरों में इसकी धूम देखने को मिलेगी।

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गड़ीसर सरोवर से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मनोहारी शोभा यात्रा ने कराया मरु संस्कृति और अनूठी परम्पराओं का दिग्दर्शन, शहर में शानदार हुआ स्वागत, अभिभूत हुए कलाकार एवं पर्यटक

the-states-world-famous-desert-festival-2024-has-started-today-its-impact-will-be-visible-in-the-s

विदेशी पर्यटक भी हुए महोत्सव के सहभागी, कैमरा में कैद किए शोभायात्रा के दृश्य,नगर अराध्य देव लक्ष्मीनाथ जी से मन्दिर में पूजा अर्चना के साथ किया महोत्सव का शंखनाद

जग विख्यात चार दिवसीय मरू महोत्सव के दौरान गुरूवार को जैसलमेर के पवित्र गड़ीसर सरोवर से भव्य शोभायात्रा के साथ मरू महोत्सव का आगाज हुआ।

इससे पूर्व नगर के अराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ जी के मन्दिर में पूजा अर्चना कर शंखदनाद किया गया। महोत्सव में मरू संस्कृति की झलक को दृश्यावलोकन करती हुई भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।

गड़ीसर सरोवर से जिला कलक्टर प्रतापसिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रतिदर्श भव्य शोभा यात्रा को रवाना किया।

मरू लोक संस्कृति से ओत-प्रोत रही शोभायात्रा

मरु महोत्सव के अन्तर्गत गुरूवार को गड़ीसर सरोवर से पूनमसिंह स्टेडियम तक निकली मनोहारी शोभायात्रा ने जैसलमेर के बाशिन्दों से लेकर देशी-विदेशी पर्यटकों को मरु लोक संस्कृति से रूबरू कराया।

मुख्य बाजार से होती हुई निकली शोभायात्रा का नगर वासियों ने अपने घरों की छतों पर बैठ कर पुष्प वर्षा कर हार्दिक स्वागत किया एवं महोत्सव को उत्सव के रूप में लिया। शोभायात्रा की झलक पाने मार्ग के दोनों तरफ तथा भवनों की छतों पर सैलाब उमड़ पड़ा।

सीमा सुरक्षा बल के सजे-धजे ऊँट और बैठे बांके जवान रहे आकर्षण का केन्द्र

बीएसएफ के सजे-धजे ऊंट व इन पर सवार बीएसएफ के जांबाज, केमल माउण्टेन बैंड वादकों का समूह, मंगलकलश लिए बालिकाएं, लोक कलाकारों का कारवां दुर्ग से निकल कर मुख्य मार्ग से होता हुआ शहीद पूनमसिंह स्टेडियम पहुंच कर शानदार समारोह में परिवर्तित हुआ।

शोभायात्रा का सर्वाधिक आकर्षण का केन्द्र सीमा सुरक्षा बल के उपसमादेष्टा मनोहर सिंह शेखावत के नेतृत्व में शाही पोषाक मंे अपने हाथों में भाले लिए हुए बांके जवान, सजे-धजे ऊँटों पर सर्वाधिक आकर्षण का केन्द्र रहे एवं देशी-विदेशी सैलानियों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया।
शोभायात्रा में श्रृंगारित ऊँटों पर सवार रौबीले मरु श्री एवं इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी, मिस ऊँटों एवं ऊँट गाड़ों पर सवार पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित मिस मूमल एवं महेन्दा के प्रतियोगी और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। लोक कलाकारों के कई जत्थों ने रास्ते भर लोक नृत्यों और लोक वाद्यों से लय-ताल की धूम मचाते हुए मरु संस्कृति और राजस्थानी परंपराओं का दिग्दर्शन कराया।

लोक कलाकारों ने मचाई लोक संस्कृति की धूम
शोभायात्रा में सबसे आगे बास्केटबॉल अकादमी के छात्र अपने हाथों में पर्यटन विभाग का लोगो सहित बैनर लिए हुए थे, वहीं मस्कवादन कलाकारो ने मस्क के माध्यम से राजस्थानी लोक गीतों की मधुर स्वरियां पेश कर सभी को मोहित किया, यहीं नहीं इस पर कई महिला पर्यटकों ने उत्साह के साथ नृत्य भी किया।

इसके साथ ही रंगी-बिरंगी पोशाकों में सजी-धजी बालिकाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी, वहीं आंगीगैर द्वारा शानदार नृत्य पेश किया गया।

इसके साथ ही लोक कलाकरों द्वारा कच्छी घोड़ी नृत्य पेश कर पूरे माहौल को संगीत से सरोबार कर दिया। मूमल-महिन्द्रा की झांकी भी ऊँट गाडो पर अतिसुन्दर लग रही थी। जयपुर के फौजदार ने बेहेरूपिया के रूप में वेशधारण कर दर्शकों को मोहित किया।

शहर में हुआ भव्य स्वागत
शहर की हृदय स्थली गोपा चौक से होती हुई यह यात्रा मुख्य बाजार, जिंदानी चौक, सदर बाजार, गांधी चौक, होते हुए हनुमान चौराहा से निकल कर शहीद पूनमसिंह स्टेडियम पहुंची।

शहर वासियों ने कतारें लगाकर शोभायात्रा का लुत्फ उठाया वहीं पुष्पवर्षा कर विभिन्न प्रतियोगिताओं के संभागियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत के साथ ही हौसला अफजाई की।

शोभायात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोक कलाकार अपने क्षेत्र की संस्कृति एवं नाच-गान प्रस्तुत करते हुए चलते रहे।

विदेशी मेहमानों की रही भागीदारी, महोत्सव को लेकर दिखाई उत्साह
मरू महोत्सव में इस बार विदेशी पर्यटकों की अच्छी भागीदारी रही। शोभायात्रा में विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए एवं शोभायात्रा के सभी मनोहारी दृश्यों को अपनी चिरस्थायी याद के लिए कैमरो में कैद किया।

श्री लक्ष्मीनाथ जी के मन्दिर में की पूजा अर्चना
मरू महोत्सव की शुरूवात नगर के अराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ जी के मन्दिर मंे जिला कलक्टर प्रतापसिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की एवं मरूमहोत्सव के मंगल आयोजन व सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। मन्दिर के पुजारी अमित शर्मा ने अतिथियों से पूजा अर्चना करवाई एवं पवित्र झारी से जलआचमन दिया एवं प्रसाद दी।

यहा पर खाजूवाला तहसील के दीनदयाल भील ने मश्कवादन से राजस्थानी गीतो की स्वर लहरिया बिखेर कर सभी को मोहित किया यही नही इनकी मश्कवादन की मधुर धुनो पर विदेशी महिला सैलानियो ने नृत्यकर महोत्सव का आन्नद लिया।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम, मुख्य कार्यकारी अधीकारी भागीरथ विश्नोई, आयुक्त लजपालसिंह सोढा, पुलिस अधीक्षक प्रियंका कुमावत, उपनिदेशक पर्यटन कृष्णकांत, समाजसेवी कंवराजसिंह चौहान, अरूण पुरोहित, सुमार खॉन, कैलाश व्यास, लक्ष्मीनारायण खत्री, गाजीखॉ, खेल अधिकारी राकेश विश्नोई सहित जनप्रतिनिधिगण नगरवासी, देशी-विदेशी सैलानी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+