Rajasthan Letest News: मानसून की दस्तक का अलर्ट, प्रदेश के 23 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
Rajasthan Letest Weather News: राजस्थान में मानसून की दस्तक के साथ ही हीट वेव से आमजन को राहत मिल गई है। अब मौसम विभाग ने जयपुर समेत 23 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। अब प्रदेश का मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी जयपुर में बीते दो दिन से कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है।

राजस्थान में अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। अब प्रदेश का मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी जयपुर में बीते दो दिन से कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है।
🔷पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जालौर में 42.1 डिग्री दर्ज। राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान फलौदी में 32.8 डिग्री से. दर्ज किया गया।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 22, 2024
🔷पिछले 24 घंटों में झालावाड़, कोटा व जयपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।
इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश देखने को मिली। प्रदेश में अब तापमान नीचे आ गया है और लोगों को हीटवेव और गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जालोर में 42.1 डिग्री दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश श्रीगंगानगर में 50.3 mm व पूर्वी राजस्थान के मालपुरा, टोंक में 42 mm बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना प्रबल है।
आज कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
अजमेर 37.3, भरतपुर 39.8, अलवर 41.2, जयपुर 37.4, सीकर 34.5, कोटा 35.9, बाड़मेर 42.0, जैसलमेर 41.0, जोधपुर 40.5, बीकानेर 37.6, चूरू 31.4, श्रीगंगानगर 31.2, जालौर 42.1, सिरोही 39.2, फतेहपुर सीकर 35.8, करौली 39.3 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications