Rajasthan: जयपुर में कांग्रेसियों पर भगवान श्रीकृष्ण के साथ कर दिया ऐसा, कि अब भाजपा नेता हो गए हमलावर

Rajasthan Congress V/s Bjp News: भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ने अब सियासत के साथ धार्मिक रूप ले लिया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी भगवान श्रीकृष्ण पर स्याही फैंकने के मामले में कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया।

महामंत्री बगड़ी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आपकों अगर कृष्ण नाम से इतनी ही नफरत तो अपना नाम गोविंद से बदलकर गुलाम कब रख रहे हैं ?

कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के नाम पर भगवान श्री कृष्ण के पोस्टर पर स्याही फेंकने के मामलें में अब भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।

the-issue-of-throwing-ink-on-the-poster-of-lord-krishna-on-the-bjp-office-in-jaipur-has-become-hot

घटना की भाजपा ने निंदा करते हुए कहा भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने कहा कि इससे कांग्रेस की सनातन से नफरत सामने आ गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के इशारे पर आए कांग्रेसी गुर्गों ने नारेबाजी करते हुए जिस तरह भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर स्याही फेंकी है, यह डोटासरा के शर्मनाक बयान के आगे की कड़ी है जिसमें उन्होंने भगवान श्री कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

उन्होंने कहा कि पहले हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री कृष्ण पर शर्मनाक टिप्पणी की फिर अपने गुर्गों के माध्यम से स्याही फेंकना यह दिखाता है कि डोटासरा के पास सनातन को अपमानित करने की पर्ची कांग्रेस आलाकमान से आई है।

उन्होंने डोटासरा से पूछा है कि वे यह बताएं कि भगवान श्री कृष्ण से इतनी ही नफरत है तो अपना नाम गोविंद से बदलकर गुलाम कब रख रहे हैं?

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने कहा कि विधानसभा में भी कांग्रेस नेताओं ने संत समाज पर टिप्पणी की थी बाद में डोटासरा ने भगवान श्री कृष्ण पर शर्मनाक बयान दिया और अब उनके गुर्गों का स्याही फेंकना यह जीता जागता प्रमाण है कि कांग्रेस की सनातन से नफरत है।

उन्होंने कहा कि डोटासरा को बताना चाहिए कि यह सनातन के खिलाफ बेशर्मी से एक के बाद एक कदम उठाने की सुपारी के बदले उन्हें क्या मिला है?

उन्होंने कहा कि परिवार विशेष को खुश कर अपनी कुर्सी बचाने के लिए जिस निम्न स्तर पर वे उतरे हैं यह प्रदेश की परंपरा, संस्कृति और हिंदू समाज की भावनाओं को तार-तार कर रहा है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सावचेत करते हुए कहा कि इन ओछी हरकतों से बाज आए नहीं तो प्रदेश का भाजपा कार्यकर्ता और समग्र हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा इसका मुंह तोड़ जवाब देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+