LokSabha Election: आखिर क्या हुआ ऐसा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की बढ़ गई मुश्किलें,देना पड़ा स्पष्टीकरण

Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद प्रत्याशी सीपी जोशी के गृह जिले में भाजपा संगठन में कांग्रेसियों की नियुक्ति को बवाल खड़ा हो गया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को खुद इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा तो जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी कर कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने के मामले में स्पष्टीकरण दिया।

the-discussion-about-congressmen-joining-the-bjp-organization-created-an-uproar-in-the-home-district

इन दिनों देश,प्रदेश में कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने की होड़ सी मची है लेकिन अब यही होड़ राजस्थान में भाजपा नेताओं के लिए सिरदर्द बन गई है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के ही गृह जिले चित्तौड़गढ़ की भाजपा में जबरदस्त बवाल हो गया। कांग्रेसी पार्षदों के भाजपा में ज्वाइन करने के मामले में जॉइनिंग कमेटी को स्पष्टीकरण तक देना पड़ा।

देश में लोकसभा चुनाव के आहट के साथ ही भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की और इसके बाद लगातार घोषित किए गए प्रत्याशी अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं।

चित्तौड़गढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को सांसद प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कार्यालय के उद्घाटन के बादरावतभाटा नगर पालिका में उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र देवड़ा के साथ 6 पार्षदों के भाजपा ज्वाइन करने के मामले में बवाल हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित जिला अध्यक्ष और अन्य बड़े नेताओं के साथ फोटो वायरल होने के बाद रावतभाटा में भाजपा नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया।

रावतभाटा भाजपा में कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता कर्मेंद्र सिंह हाडा के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद बीजेपी जॉइनिंग कमेटी के संयोजक हर्षवर्धन सिंह ने इस मामले में स्पष्टीकरण दिया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भाजपा मेंं शामिल होने के मामले में पत्र जारी कर नियुक्ति को विचाराधीन बताते हुए मामला शांत करने का प्रयास किया है।
यू बढ़ा विवाद, प्रदर्शन और चेतावनी
जानकारी के अनुसार सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के चित्तौड़गढ़ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

इसी दौरान रावतभाटा से नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र देवड़ा और उनके साथ 6 पार्षदों ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की।

उसके बाद भाजपा का उपरना ओढ़ा कर प्रदेश अध्यक्ष जोशी सहित कहीं बड़े नेताओं के साथ फोटो खींचा और उसे वायरल कर दिया।

इसके बाद देर रात किसान नेता सिंह हाडा और भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षदों उपाध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने का विरोध शुरू कर दिया।

भाजपाइयों ने कहा कि भाजपा को ऐसे लोगों की जरूरत है तो भाजपा से जुड़े लोग घर बैठ जाएंगे। इसके बाद विवाद बढ़ गया और पदाधिकारी ने इस्तीफा देने की बात कह दी।

सुबह पदाधिकारी की स्थिति देने की जानकारी सामने आई लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि भाजपा संगठन के पदाधिकारी ने नहीं की है लेकिन इसके बाद भाजपा की ओर से बावल को थामने की कोशिश शुरू हो गई।
जॉइनिंग कमेटी का आया स्पष्टीकरण
पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट के लेटर पैड पर जॉइनिंग कमेटी के संयोजक हर्षवर्धन सिंह के हवाले से एक स्पष्टीकरण जारी किया गया।

पत्र जारी कर बताया गया कि रावतभाटा क्षेत्र के कुछ लोगों ने भाजपा में आने के लिए मौखिक आवेदन किया गया है और पार्टी सदस्यता के लिए उनका आवेदन विचाराधीन है।

स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधियों की चर्चा के बाद भाजपा में शामिल किए जाने पर निर्णय किया जाएगा लेकिन पूरे मामले से साफ हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+