बारां में बवाल : बाइक टकराने से कहासुनी, भीड़ ने 12 दुकानें-दो बसें फूंकी, लगाना पड़ा कर्फ्यू

Baran, Apr 12 : राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा कस्बे में मामूली बात पर बवाल हो गया, जिसमें बेकाबू भीड़ ने 12 दुकानें फूंक दी। दो बसों और दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया।

Recommended Video

      Rajasthan के Baran में Violence, भीड़ ने 12 दुकानें-दो बसें फूंकी, कर्फ्यू लागू | वनइंडिया हिंदी
      Tension in Baran: Uncontrollable mob set fire to 12 shops - two buses

      जानकारी के अनुसार छबड़ा कस्बे के धरनावदा चौराहे पर शनिवार शाम को नज्जीपुरा निवासी कमल गुर्जर अंगूर खरीद रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कहासुनी शुरू हो गई।

      देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए और बात चाकूबाजी तक जा पहुंची। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचती उससे पहले तो लोग इस कदर बेकाबू हो गए कि उन्होंने आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट शुरू कर दी।

      बेकाबू भीड़ उपद्रव मचाती रही और पुलिस बेबस नजर आई। हालात बिगड़ते देख शाम चार बजे बारां जिला कलेक्टर ने छबड़ा नगर पालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+