राजस्थान: 'जो भी डैमेज कंट्रोल करना होगा हम करेंगे', टिकट बंटवारे को लेकर BJP में अशांति पर बोले अर्जुन मेघवाल
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में अशांति का माहौल हो गया है।
इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए डैमेज कंट्रोल के लिए एक टीम बनाई गई है। टीम का नेतृत्व राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कर रहे हैं। मैंने भी 8-10 लोगों से बात की है। हर दिन समीक्षा कर रहे हैं। जो भी डैमेज कंट्रोल करना होगा हम करेंगे।

'सभी कार्यकर्ता मिलकर उम्मीदवार को जीताने का काम करेंगे'
Recommended Video
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये सभी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। जब वे टिकट मांग रहे थे, तो एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। अब, जब टिकट आवंटित हो गए हैं, तो हर कोई उम्मीदवार बनाने के लिए काम करेगा। जिससे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित किया जा सके। सभी कार्यकर्ता मिलकर उम्मीदवार को जीताने का काम करेंगे।
'हम अपनी रणनीति के मुताबिक काम कर रहे हैं'
वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान चुनाव में बीजेपी ने पार्टी सांसदों को मैदान में उतारा है। इस पर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हर पार्टी की अपनी रणनीति होती है। हम अपनी रणनीति के मुताबिक काम कर रहे हैं। आपने मध्य प्रदेश में भी ऐसा देखा है। मुझे लगता है कि यह अच्छा कदम है।
बता दें कि राजस्थान विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को समाप्त हो रहा है। राजस्थान विधानसभा 2023 को लेकर 9 अक्टूबर 2023 से आचार संहिता लागू कर दी गई है। राजस्थान में इस बार 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता नई सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला क्या विधानसभा का लड़ेंगे चुनाव, जानिए किस सीट से है लड़ने की चर्चा












Click it and Unblock the Notifications