Rajasthan News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला क्या विधानसभा का लड़ेंगे चुनाव, जानिए किस सीट से है लड़ने की चर्चा
Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के साथ ही बीजेपी ने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में पच्चीस में से सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है। राजनीति के जानकारों का आंकलन है कि भाजपा की आगे आने वाली सूची में प्रदेश के और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इसी बीच कोटा से सांसद और लोकसभा स्पीकर के विधानसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा है। ओम बिड़ला प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में क्या वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है। राजनीति के जानकारों के कहना है कि वे लोकसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर काबिज हैं। ऐसे में क्या वे विधानसभा के लिए विधायक का चुनाव लड़ेंगे ? लड़ेंगे तो किस सीट से लड़ेंगे ? अगर ओम बिड़ला विधानसभा चुनाव लड़ते हैं और मुख्यमंत्री नहीं बन पाते हैं तो ऐसी सूरत में क्या वे प्रदेश में बतौर विधायक काम करेंगे।
लोकसभा के स्पीकर हैं ओम बिड़ला
कोटा से सांसद ओम बिड़ला लोकसभा स्पीकर हैं। प्रदेश में उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी चर्चा है। राजनीति के जानकार कहते हैं कि ओम बिड़ला विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में अगर वे इस्तीफा देकर विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा साफ हो जाएगा। जानकार आगे कहते हैं कि वे विधायक का चुनाव मंत्री बनने के लिए लड़ेंगे नहीं।

लोकसभा स्पीकर की तलाश तेज
भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो पार्टी में लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए तलाश तेज हो गई है। पार्टी ने इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ओम बिड़ला को विधानसभा का चुनाव लड़ाएगी। राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि ऐसा होता है तो यह इतिहास में पहली बार होगा। हालांकि पार्टी के इस फैसले में सबसे ज्यादा ओम बिड़ला की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। विधानसभा चुनाव जीतना और राजस्थान का मुख्यमंत्री ओम बिड़ला के लिए प्रतिष्ठा का सवाल होगा।












Click it and Unblock the Notifications