Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गर्ल स्टूडेंट से शादी करने के लिए टीचर ने कराया जेंडर चेंज, राजस्थान के भरतपुर की अनोखी प्रेम कहानी

कहते हैं इश्क और जंग में सब जायज है मगर यह बात जेंडर को लेकर हो तो चौंकना लाजिमी है। इस कहावत को जेंडर बदलवाकर चरितार्थ कर दिखाया राजस्थान की मीरा से बने आरव ने। लोग अब उसे मीरा नहीं आरव कुंतल के नाम से ही पुकारते हैं। मीरा को अपनी ही स्टूडेंट कल्पना से प्यार हो गया था। दोनों के बीच 5 साल तक अफेयर चला। कल्पना के द्वारा शादी का प्रपोजल एक्सेप्ट करने के बाद लिया मीरा ने यह बड़ा फैसला।

Recommended Video

    गर्ल स्टूडेंट से शादी करने के लिए टीचर ने कराया जेंडर चेंज,राजस्थान के भरतपुर की अनोखी प्रेम कहानी
     बहनें उन्हें राखी बांधती हैं तो भांजे उन्हें मामा कहते हैं

    बहनें उन्हें राखी बांधती हैं तो भांजे उन्हें मामा कहते हैं

    दरअसल, राजस्थान के भरतपुर ज़िले में मीरा पैदा तो लड़की के रूप में हुई थी, मगर उसके हाव भाव लड़कों जैसे थे। चिकित्सकों की राय में इसे डिस्फोरिया कहा जाता है। आखिरकार मीरा ने वर्ष 2019 में अपने माता-पिता की अनुमति से जेंडर चेंज कराने का निर्णय लिया। इसके बाद 25 दिसंबर 2019 से दिल्ली के एक हॉस्पिटल में जेंडर चेंज की सर्जरी प्रक्रिया 2021 तक चली। इन तीन वर्षों में मीरा की स्टूडेंट कल्पना ने पूरा ख्याल रखा। इस दौरान कल्पना और मीरा से बने आरव का इश्क परवान चढऩे लगा। प्यार इतना गहरा हुआ कि दोनों ने शादी कर दाम्पत्य जीवन बिताने का फैसला कर लिया। हाल ही में 4 नवंबर को कल्पना और आरव दोनों परिवारों की सहमति से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। आरव के पिता वीरी सिंह ने बताया कि मीरा उसकी चार बेटियों में सबसे छोटी बेटी थी। आरव को अब उसकी बहनें बतौर भाई राखी बांधती हैं और भांजे उन्हें मामा कहकर बुलाते हैं।

    नेशनल प्लेयर हैं कल्पना, दुबई में खेलेगी प्रो-कबड्डी

    नेशनल प्लेयर हैं कल्पना, दुबई में खेलेगी प्रो-कबड्डी

    आरव की हमसफर बनी कल्पना कबड्डी की होनहार खिलाड़ी रही है। डीग के गांव नगला मोती निवासी कल्पना ने 10वीं में पढ़ाई के दौरान कबड्डी कोच मीरा कुंतल (अब आरव) के निर्देशन में पहली बार राज्य स्तर पर कबड्डी में परचम फहराया। कल्पना ने कक्षा 11वीं व 12वीं में भी स्टेट लेवल पर खेलने के साथ ग्रेजुएशन के दौरान नेशनल लेवल पर 2021 में महाराष्ट्र में दमखम दिखाया। कल्पना अब जनवरी 2023 में इंटरनेशनल प्रो-कबड्डी में भाग लेने दुबई जाएगी।
    वर्ष 2016 से राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षक मीारा कुंतल भी खेलों का उत्कृष्ट खिलाड़ी रही है। मीरा क्रिकेट में नेशनल लेवल पर 3 एवं हॉकी में 4 बार खेल चुकी है। अब आरव अपने विद्यालय के विद्यर्थियों को कबड्डी और बॉलीवॉल की कोचिंग देकर उन्हें स्टेट लेवल तक ले जा रहे हैं।

    तीन सर्जरी के बाद हुआ जेंडर चेंज

    तीन सर्जरी के बाद हुआ जेंडर चेंज

    आरव बताते हैं कि मुझे पहले से ही अपना शरीर एक्सेप्ट नहीं होता था। जब मैं 12वीं में था तब मैंने जेंडर चेंज करने के बारे में अखबार में पढ़ा था। तभी से मैंने सोंच लिया था कि मुझे अपना जेंडर चेंज करवाना है। इसके बाद मैंने गूगल सर्च किया और यू-ट्यूब पर भी कई वीडियो देखें, जिसमें इससे संबंधित जानकारी थी। किसी ने बताया कि दिल्ली में एक डॉक्टर है, वह सर्जरी करते हैं। इसके बाद डॉक्टर से कॉन्टैक्ट किया और 25 दिसंबर 2019 को पहली सर्जरी हुई। इसके बाद 2020 में दूसरी और दिसंबर 2021 में तीसरी फाइनल सर्जरी की गई।

    पिता हैं बेहद खुश

    पिता हैं बेहद खुश

    मीरा के पिता वीरी सिंह ने बताया कि उनके चार लड़कियां थी। पांचवीं मीरा ने उनके घर जन्म लिया। वह कभी लड़कियों के कपड़े भी नहीं पहनती थी। मीरा बचपन में लड़कों के साथ ही खेला करती थी। शुरू से वह लड़कों की तरह रही तो मीरा की चारों बहनें उसे राखी बांधती थी। सभी लोग मीरा से लड़कों की तरह व्यवहार करते थे। पहले मीरा कहती थी मैं शादी नहीं करूंगी। वीरी सिंह ने कहा कि अब मैं बहुत खुश हूं।

    जेंडर चेंज नहीं है आसान

    जेंडर चेंज नहीं है आसान

    महिला से पुरुष बनने के मुकाबले पुरुष से महिला बनना आसान होता है। यदि कोई पुरुष से महिला बनता है तो उसके शरीर के भागों से ही सर्जरी के जरिए महिलाओं के अंग बना दिए जाते हैं। इन्हें बनाने में करीब 4 घंटे का समय लगता है। वहीं ब्रेस्ट के लिए अलग से दो घंटे का ऑपरेशन होता है। ये दोनों ऑपरेशन तीन से चार महीने के अंतराल में किए जाते हैं। अगर कोई पूरी 18 प्रॉसेस फॉलो कर पूरी तरह से खुद में बदलाव चाहता है तो उसे ढाई से तीन साल देने होते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+