राजस्थान में शिक्षक पति-पत्नी की वो जोड़ी, जिसने सरकार को फिल्मी स्टाइल लगाया 9 करोड़ का चूना
राजस्थान में शिक्षक पति पत्नी की ऐसी जोड़ी सामने आई है, जिसने फिल्मी स्टाइल में शिक्षा विभाग को करीब नौ करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। इनकी पूरी कहानी बंटी और बबली से मिलती-जुलती है। ये दोनों सरकारी टीचर होते हुए एक-दो साल नहीं बल्कि बीते 20 साल से ऐसा कर रहे थे।
रियल लाइफ बंटी-बबली टीचर विष्णु गर्ग बारां जिले के राजपुरा सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल था। इनकी पत्नी मंजू गर्ग भी इसी स्कूल में टीचर के रूप में पोस्टेड थी। दोनों ने बतौर टीचर 25 साल पहले भर्ती हुए थे। अब इनके बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इन पर बारां के सदर पुलिस थाने में शिक्षा विभाग की ओर से पीईईओ अनिल गुप्ता ने केस दर्ज करवाया है।

मामले के अनुसार बारां शहर के नजदीक स्थित राजपुरा के राजकीय विद्यालय में संस्था प्रधान विष्णु गर्ग व उनकी पत्नी मंजू गर्ग कभी स्कूल नहीं आते। दोनों पिछले 20 साल से अपनी जगह पांच-पांच हजार रुपए में डमी टीचर (अपनी जगह दूसरे को रखना) रखे हुए थे। किसी को भनक लगने नहीं दी। डमी टीचर ही उन दोनों के साथ काम करते थे। बच्चों को भी पढ़ाते थे।
बारां के सरकारी स्कूल में गर्ग दंपति की जगह स्कूल में बीस साल से कोई और ही पढ़ा रहा था। 6 माह पहले ही एक शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग को इन दोनों की कारस्तानी का पता चला। जांच करने पर सामने आया कि दोनों पति-पत्नी करीब डेढ़ लाख रुपए महीना वेतन शिक्षा विभाग से उठते थे। और अपनी जगह दोनों ने तीन डमी टीचर राजपुरा सरकारी स्कूल में रख रखे थे। तीनों को पांच पांच हजार रुपए दिए जा रहे थे। यानी डेढ़ लाख रुपए वेतन के बदले कुल 15 हजार रुपए महीने के वेतन पर डमी टीचर रखे थे।
रियल लाइफ बंटी-बबली विष्णु गर्ग व मंजू गर्ग राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा में तैनात होने के बावजूद बच्चों को खुद नहीं पढ़ाते थी। डमी टीचर से पढ़वाते थे। अब मामला उजागर होने पर दोनों अरेस्ट होने के डर फरार हो गए। पुलिस ने यहां पढा रहे तीन अन्य टीचर को भी गिरफ्तार किया था।
हालांकि जब केवल इंक्रीमेंट रोक कर मामला रफा दफा हो गया था। लेकिन राजस्थान की भाजपा सरकार ने शिक्षक दंपति पर शिकंजा कस दिया। इस पूरे मामले को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी पूर्व में बयान जारी किया था कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी जो राजस्थान में मिसाल होगी।












Click it and Unblock the Notifications