Rajasthan News: क्‍या स्‍कूलों में बदला जाएगा सिलेबस, 15 फरवरी को कौनसा विश्‍व रिकॉर्ड बनेगा?

Rajasthan School Syllabus: राजस्‍थान में चर्चा है कि भजनलाल शर्मा सरकार स्कूलों का पाठ्यक्रम बदल सकती है। इस तरह के संकेत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिए हैं।

जोधपुर में शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों का सिलेबस बदलने पर उनकी सरकार का कोई विचार नहीं है, मगर महापुरुषों को लेकर जो गलत है वो नहीं रहेगा।

Education Minister Madan Dilawar

मीडिया की खबरों की मानें तो अकबर को महान बताने पर राजस्‍थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कहते हैं कि जो व्यक्ति मीना बाजार लगाता था उसे महान कैसे कहा जा सकता है। साथ ही शिवाजी महाराज को पहाड़ी चूहा बताया कतई स्‍वीकार्य नहीं है।

राजस्‍थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार राजस्‍थान के सरकारी स्‍कूलों में 15 फरवरी 2024 को सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार किया जाएगा। इस दिन होने वाले सूर्य नमस्कार में बच्‍चों की संख्या से विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर यह भी कहते हैं कि जरूरी नहीं है कि स्कूलों में सफाईकर्मी ही सफाई करें। लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रधानमंत्री थे तो अपने कार्यालय की खुद सफाई करते थे। ऐसे में हम जब वहां पढ़ते-लिखते हैं तो हम सब मिलकर सफाई भी कर सकते हैं। वैसे भी अधिकांश स्कूलों में सफाईकर्मी नहीं हैं, लेकिन सफाई तो रखनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+