हैंडसम तो पूर्व पीएम राजीव गांधी भी थे, अंग्रेजी भी अच्छी बोलते थे, जानिए विश्वेंद्र सिंह के इस ट्वीट के मायने

जयपुर। राजस्थान सियासी संकट में अशोक गहलोत की सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप में जाट नेता विश्वेंद्र सिंह से मंत्री पद छीना गया और फिर उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। राजस्थान की राजनीति में आए इस भूचाल के बीच पूर्व मंत्री ​ विश्वेंद्र सिंह के ट्वीट सुर्खियां बन रहे हैं। ताजा ट्वीट 18 जुलाई की सुबह का है, जिसमें उन्होंने लिखा कि हैंडसम तो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी थे... और अंग्रेजी भी अच्छी बोलते थे...!!

Recommended Video

    Rajasthan Politics: Ashok Gehlot पर बागी विधायक Vishvendra Singh का हमला | वनइंडिया हिंदी
    अशोक गहलोत ने पायलट पर साधा था निशाना

    अशोक गहलोत ने पायलट पर साधा था निशाना

    दरअसल, विश्वेंद्र सिंह के इस ट्वीट के अलग मायने हैं। यह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान पर टिप्पणी है। अशोक गहलोत ने दो दिन पहले मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट खुलकर निशाना साधा था। गहलोत ने सचिन पायलट पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हैंडसम हैं। अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, मगर वे भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने के डील करने में लगे हुए थे।

     राजस्थान ऑडियो टेप कांड के बाद कार्रवाई

    राजस्थान ऑडियो टेप कांड के बाद कार्रवाई

    बता दें कि गुरुवार रात को राजस्थान में तीन ऑडियो वायरल हुए थे, जिनके बारे में कांग्रेस की ओर से दावा किया कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजस्थान के पूर्व मंत्री व भरतपुर के डीग कुम्हेर से विधायक विश्वेंद्र सिंह, सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा की कॉल रिकॉर्डिंग है, जो अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। राजस्थान ऑडियो कांड के बाद शेखावत के खिलाफ एसओजी में शिकायत दर्ज करवाए जाने के साथ-साथ कांग्रेस ने विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल शर्मा को सस्पेंड कर दिया था।

    पहली बार मंत्री बने थे विश्वेंद्र सिंह

    पहली बार मंत्री बने थे विश्वेंद्र सिंह

    विश्वेंद्र सिंह राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में जीतकर विश्वेंद्र सिंह पहली बार मंत्री बने थे। गहलोत सरकार में इन्हें पर्यटन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। फिलहाल से सचिन पायलट के साथ हैं। विश्वेंद्र सिंह भरतपुर राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। महाराजा सूरजमल के वंशज हैं। मूलरूप से भरतपुर सिनसिन गांव के रहने वाले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+