कांग्रेस की सुरेश देवी बनीं सूरजगढ़ पंचायत समिति प्रधान, उपचुनाव में लॉटरी से हुआ फैसला

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक प्रधान के पद का फैसला लॉटरी से हुआ है और इसी के साथ ही जिले की सूरजगढ़ पंचायत समिति के प्रधान के उपचुनाव में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। गुरुवार देर शाम जारी किए गए परिणामों में इस बार लॉटरी से प्रत्याशियों के भाग्य के फैसला हुआ, जिसमें कांग्रेस की सुरेश देवी ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की।

Suresh devi Elected pradhan of Surajgarh Jhunjhunju

बता दें सूरजगढ़ पंचायत समिति के प्रधान सुभाष पूनिया राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में विधायक बन गए थे। इसके बाद से प्रधान का यह पद खाली चल रहा है। सूरजगढ़ पंचाायत समिति के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस से सुरेश देवी तो भाजपा से नीरज भड़िया प्रत्याशी थे। सूरजगढ़ पंचायत समिति में कुल 21 सदस्य हैं, जिनमें से एक सदस्य अनुपस्थित रहा। शेष सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों प्रत्याशियों को 10 10 वोट मिले। चुनाव बराबरी पर रहा।

Suresh devi Elected pradhan of Surajgarh Jhunjhunju

दोनों सदस्यों के बराबर बराबर वोट रहने पर रिटर्निंग अधिकारी अभिलाषा चौधरी ने एक छोटे बच्चे को बुलाकर उससे लॉटरी निकलवाई, जिसमें कांग्रेस की सुरेश देवी विजयी रहीं। रिटर्निट अधिकारी ने नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश देवी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव में जीत के बाद प्रधान ने कहा कि वो बिना किसी भेदभाव के विकास के कार्य कराएंगीं। वहीं चुनाव में जीत के बाद प्रधान समर्थकों ने विजयी जुलूस भी निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+