अंधविश्वास : 3 साल पहले मरे भाई की आत्मा लेने एक्सीडेंट वाली जगह पहुंची बहन, फिर ये सब किया

बूंदी। तीन साल पहले भाई की मौत हो गई। फिर उसकी बहन की तबीयत खराब रहने लगी। ऐसे में भाई की आत्मा को लेने और उसे मनाने के लिए बहन परिवार के साथ नेशनल हाईवे पर उसी जगह पहुंची, जहां भाई का एक्सीडेंट हुआ था। अंधविश्वास से जुड़ा यह मामला राजस्थान के बूंदी जिले का है।

Superstition: Sister arrived at NH 52 bundi for to take soul of three year ago dead brother

हुआ यूं कि बूंदी के गांव सथूर निवासी सुरेश माली की एनएच 52 पर गांव तालाब के पास तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इत्तेफाक से सुरेश की मौत के बाद उसकी शादीशुदा बहन संजू देवी की तबीयत खराब रहने लगी। परिजन संजू देवी का चिकित्सकों से उपचार करवाने की बजाय उसे एक तांत्रिक के पास ले गए। संजू देवी के अनुसार तांत्रिक ने बताया कि उसके मरे हुए भाई सुरेश की आत्मा उसमें प्रवेश कर गई और वह उसे परेशान कर रही है। इसलिए सुरेश की आत्मा को लाना होगा। ताकि उसे मनाया जा सके। उसके बाद ही परिवार में सुख शांति होगी।

Superstition: Sister arrived at NH 52 bundi for to take soul of three year ago dead brother

तांत्रिक की इस अंधविश्वास भरी बात पर संजू व उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बहन ने सड़क पर शीश झुकाकर पहले अपने भाई को नमन किया और फिर महिलाओं ने मंगलगीत शुरू कर दिए। साथ ही तांत्रिक ने पूजा अर्चना करवाई और बांस की बनी टोकरी में फूल और मिठाई भरकर एक बच्ची के सिर पर रख दिया। इसी दौरान वहां ज्योत जलाई और उसी दीपक की ज्योत को सुरेश माली की आत्मा मानकर अपने साथ घर ले गए। बूंदी के एनएच 52 पर अंधविश्वास का यह खेल चलता रहा और वाहन सरपट दौड़ते रहे। कई लोगों के तो माजरा ही समझ नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+