सुपर एक्सक्लूसिव: लोकसभा चुनाव 2024 पर जयपुर के पंडित मनोज पारीक की भविष्यवाणी, जानिए क्या है पूरा मामला
Lok Sabha Election 2024: देश और प्रदेश में जैसे ही चुनाव आते है या फिर नतीजों की बात होती है तो हर कोई अपने-अपने दावे ठोकता है और जीत-हार की भविष्यवाणी करता है। लेकिन आज आपकों कोई हवां हवाई भविष्यवाणी नहीं एक ऐसे पंडित की भविष्यवाणी बताएंगे जिसकी अब तक झूठी साबित नहीं हुई।
राजस्थान की राजधानी जयपुर पंचांग से लेकर पंडितों की भविष्यवाणी को लेकर जाना जाता है। इस बार जयपुर निवासी पंंडित मनोज पारीक ने फिर से लोकसभा चुनावों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी कर दावा किया है कि इस बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे।

पंडित मनोज पारीक ने वन इंडिया से खास बातचीत करते हुए दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से यानी तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। साथ ही राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे और देश में भाजपा 373 का आंकड़ा पार करेगी।
Recommended Video
पंडित मनोज पारीक ने तो यहां तक दावा कि इस बार देश के दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु में भी भाजपा का जीत का खाता खुलेगा।
माता बंग्लामुखी के साथ ही मां काम्ख्या के उपासक पंडित मनोज पारीक ने वन इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भविष्यवाणी की है। जिसमें उन्होंने भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की बात कही हैं।
उन्होंने राजस्थान में भी भाजपा की ओर से क्लीन स्वीप की बात यानी की 25 की 25 सीट भाजपा के खाते में जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा से संसदीय दल के नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लग्न का मालिक मंगल लग्न में बैठा हुआ हैं।
चंद्रमा के साथ होने से महालक्ष्मी योग बन रहा हैं। अगर लग्न की दशा चल रही हो और लग्न मंगल की महादशा चलने के कारण ऐसे जातक कुंडली में शत्रुहंता योग बनाता हैं। तो ऐसे में आने वाले चुनावों में मोदी की कुंडली में शत्रुहंता का प्रबल योग बनने के कारण कोई भी गठबंधन उन्हे सत्ता प्राप्ति से रोक नहीं सकता ।
पंडित पारीक ने कहा कि इस बार पश्चिमी बंगाल में भाजपा को ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से अधिक सीटे मिलेगी। साथ ही यूपी बिहार और महाराष्ट्र में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहेगा। इसके अलावा अभी तक भाजपा दक्षिण में जो खाता खोलने में असफल रही थी वो इस बार कामयाब हो जाएगी।
भाजपा को तमिलनाडू के साथ ही केरल आंन्ध्रप्रदेश से भी सीटे मिलेगी। यानी की दक्षिण में भाजपा का खाता खुलेगा। पंडित मनोज पारीक ने कहा की भाजपा चार सौ पार तो नहींं होगी लेकिन 370 पार जरुर हो जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले विधानसभा चुनावों में पंडित मनोज पारीक ने राजस्थान में 110 प्लस और छत्तीसगढ़ में 50 प्लस मध्यप्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ ही हिमाचल मे कांग्रेस की सरकार बनने की भविष्यवाणी की थी। जो की शत प्रतिशत के लगभग सही साबित हुई थी।
पंडित मनोज पारीक ने यह भविष्यवाणी कर किया दावा
1-उत्तर प्रदेश में कुल 80 में से 70 प्लस अधिक भाजपा के खातेमें आएगी
2. महाराष्ट्र की कुल 48 में से 40 के लगभग सीटें भाजपा ही जीतेगी।
3. राजस्थान की कुल 25 में से 25 भाजपा को ही मिलेगी
4-हरियाणा की कुल दस सीटे भाजपा के खाते में ही जाएगी।
5. हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा के खाते में जाएगी।
6. 6.पंजाब में से 3 से 5 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं
7.दिल्ली में भाजपा क्लीन स्वीप करते हुए सभी सातों सीटों पर विजयी होगी।
8.छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना हैं।












Click it and Unblock the Notifications