Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sukhdev Gogamedi: 3 पत्नियों के बाद अब बेटा आया सामने, बोला-मेरी मां शकुंतला, लेकिन पिता सुखदेव गोगामेड़ी नहीं

Sukhdev Singh Gogamedi Kitni Wife Hai: श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या के बाद से उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में बनी हुई है। अब उनकी तीसरी पत्‍नी का बेटा लोकेश चौधरी सामने आया है।

5 दिसंबर 2023 को जयपुर में हत्‍या के बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का नाम महिलाओं शकुंतला चौधरी, शीला शेखावत व सपना सोनी के साथ जुड़ा। शकुंतला चौधरी अंडरग्राउंड है। जबकि शीला शेखावत को समाज ने पत्‍नी का दर्जा दिया है। सपना सोनी भी पत्‍नी होने का हक मांग रही।

Sukhdev Singh Gogamedi first wife Shakuntala Chaudhary

यह भी पढ़ें- Sukhdev Singh Gogamedi: तीसरी पत्‍नी सपना सोनी का सबसे बड़ा खुलासा, देखें 11 मिनट का वायरल वीडियो

तीन पत्‍नियों के बाद अब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पहली पत्‍नी शकुंतला चौधरी का बेटा लोकेश उर्फ बबलू सामने आया है। वह कहता है कि शकुंतला चौधरी उसकी मां है, लेकिन सुखदेव सिंह पिता नहीं है।

एनडीटीवी से बातचीत में लोकेश चौधरी ने कहा कि उसकी मां शकुतला को जान का खतरा है। उन्‍हें सुखदेव सिंह की संपत्ति में कोई हिस्‍सा नहीं चाहिए। उसे अपनी मां की चिंता सता रही है।

यह भी पढ़ें- Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की कितनी पत्नियां? तीसरी बीवी ने खोला मर्डर का सबसे बड़ा राज

लोकेश ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्‍नी शीला शेखावत की वजह से उसकी मां शकुतला को नजरबंद रखा गया है। किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उसकी मां की दिमागी हालत सही नहीं।

लोकेश ने यह भी कि उसकी मां शकुतला चौधरी की पहली शादी डॉ. रोहिताश राठौड़ से हुई थी। उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वह डेढ़ साल का था तब मां ने उसे रोहिताश राठौड़ छोड़कर सुखदेव सिंह से दूसरी शादी की थी।

sheela shekhawat or sapna soni

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पहली पत्‍नी शकुंतला चौधरी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पहली शादी हरियाणा की शकुंतला चौधरी से हुई। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। शकुंतला हरियाणा पुलिस में होमगार्ड में थी। अब कहां-किस हाल में है? पता नहीं। शकुंतला ने सुखदेव से दूसरी शादी की थी।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने दूसरी पत्‍नी शीला शेखावत

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दूसरी पत्‍नी का नाम शीला शेखावत है, जो हनुमानगढ़ जिले के भादरा में रहती है। शीला से गोगामेड़ी की दो बेटियां हैं। सुखदेव की हत्‍या के बाद शीला को ही संगठन की कमान सौंपी गई है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने दूसरी पत्‍नी सपना सोनी

सपना सोनी से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की शादी हुई या नहीं? यह बात पहेली बनी हुई है। सपना सोनी सुखदेव सिंह के साथ उसके जयपुर स्थित घर में रहती है। सपना दावा करती है कि वह सुखदेव की तीसरी पत्‍नी है।

यह भी पढ़ें- Sukhdev Gogamedi: क्‍या हत्‍या से पहले राजस्‍थान में 500 सुखदेव सिंह तैयार कर गए गोगामेड़ी?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+