Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sukhdev Gogamedi: क्‍या हत्‍या से पहले राजस्‍थान में 500 सुखदेव सिंह तैयार कर गए गोगामेड़ी?

Sukhdev Singh Gogamedi Viral Video: श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या पर राजस्‍थान में बवाल मचा हुआ है। जयपुर समेत कई जिलों धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं।

क्‍या बात सच होती है कि 'सुखदेव सिंह ने हत्‍या से पहले राजस्‍थान में 500 सुखदेव सिंह गोगामेड़ी तैयार कर दिए? यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि खुद सुखदेव गोगामेड़ी ने ही कही थी।

Sukhdev Singh Gogamedi Viral Video

न्‍यूज इंडिया चैनल को दिए एक इंटरव्‍यू का वीडियो अब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या के बाद वायरल हो रहा है। इंटरव्‍यू में गोगामेड़ी से सवाल पूछा गया था कि 'आपको डर है कि आपको कोई मार सकता है। ऐसे में आप क्‍या करेंगे?

जवाब में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा था विपक्षी पार्टी और सरकार में बैठे लोगों कभी भी किसी को भी मरवा सकते हैं। इसलिए मैं गनमैन रखता हूं साथ। ये कभी भी हमला करवा सकते हैं। रेप समेत कई झूठे मामलों में फंसा दिया तो हत्‍या भी करवा ही सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Sukhdev Singh Gogamedi: कौन थे श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना चीफ सुखदेव सिंह? जिन्‍हें बदमाशों ने मारी गोली

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने उस इंटरव्‍यू में यह भी कहा था कि इनको तो अपनी सरकारें चलानी हैं। अपनी रोटियां सेंकनी हैं। अपना समझौता चलाना है। एक सुखदेव सिंह क्‍यों? 100 सुखदेव सिंह मरो ना।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने आगे बोला था कि इन्‍होंने चतुर सिंह, आनंदपाल सिंह को मार दिया। सुखदेव को भी मार देंगे। उन दोनों को मारा तो उनके खातिर लड़ने के लिए सुखदेव सिंह तैयार था। पर मेरे को मार देंगे ना ये। 500 सुखदेव सिंह ऐसे तैयार करके जा रहा हूं मैं। सरकार को नानी याद दिला देंगे।

यह भी पढ़ें - Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव गोगामेड़ी को मारने वाले पर 5 लाख का ईनाम, पुलिस को रोहित-नितिन की तलाश

क्‍या सुखदेव की हत्‍या के लिए इस मौके का था इंतजार?

सुखदेव की राजनीतिक हत्‍या की गई है या लॉरेंस गैंग से दुश्‍मनी में उनकी जान चली गई? अभी कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या के बाद लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा की जिम्‍मेदारी लेने वाली गैंगवार की ओर से इशारा कर रही जबकि सत्‍ता परिवर्तन के मौके पर हत्‍या होना राजनीतिक साजिश भी लग रहा।

राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव 2023 के बाद 5 दिसंबर की दोपहर डेढ़ बजे जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या ऐसे वक्‍त पर हुई राजस्‍थान से कांग्रेस सरकार की विदाई और भाजपा सरकार का आगमन हो रहा है। ऐसे में यह तय ही नहीं हो पा रहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या किसकी सरकार में हुई है?

यह भी पढ़ें- Video: सुखदेव गोगामेड़ी हत्‍याकांड में जल उठा राजस्‍थान, जयपुर में सड़कों पर उतरे राजपूतों ने मचाया बवाल

यह भी पढ़ें - सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या पर राजस्‍थान के राजपूत गुस्‍साए, सड़क जाम कर बसों में की तोड़फोड़

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+