Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की कितनी पत्नियां? तीसरी बीवी ने खोला मर्डर का सबसे बड़ा राज
Sukhdev Singh Gogamedi Wife Kitni Hai: ''वो ऐसे शख्स थे, जो खुद की रक्षा कर सकते थे। वो सामने वाले की आखें देखकर पढ़ लेते थे कि ये मुझे मारने आया है या अपना-पराया है। हत्या वाले दिन मैं उनके साथ ही थी।'' मीडिया से बातचीत में यह कहना है सपना सोनी का, जो खुद को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी बताती हैं।
अब दूसरा बयान पढ़िए ''आज फिर से उन लोगों ने दगा किया है। धोखा किया है। दगा करके एक शेर को गिदड़ों ने मारा है। एक हीरे को हमने खोया है। आप लोगों को भी पता है कि घर से अगर कोई चला जाता है तो उसकी पूर्ति कभी नहीं होती।''

ये बयान सुखदेव सिंह की हत्या के बाद न्याय की मांग कर रहे लोगों के सामने शीला शेखावत ने दिया। शीला शेखावत भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी हैं। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।
मीडिया की ख्बरों के अनुसार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के तीन पत्नियां थीं। 7 दिसंबर को राजथान के हनुमानगढ़ जिले के गांव गोगामेड़ी में सुखदेव सिंह के अंतिम संस्कार में सिर्फ उनकी दूसरी पत्नी शीला मौजूद थीं।
बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पहली शादी शकुंतला चौधरी से की थी। वह हरियाणा पुलिस में होमगार्ड थी। कहते हैं उससे तलाक हो गया। अब पहली पत्नी कहां रहती है? किसी को कुछ पता नहीं। शकुंतला से सुखदेव सिंह को कोई संतान नहीं हुई। इसलिए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने साल 2009 में दूसरी शादी शीला शेखावत से की थी। शीला हनुमानगढ़ जिले के भादरा में रहती हैं। हाल ही विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भी भरा था, मगर बाद में नाम वापस ले लिया। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दूसरी पत्नी से दो बेटियां उर्वशी शेखावत व यशस्वी सिंह शेखावत है।

इनके अलावा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का नाम तीसरी महिला सपना सोनी के साथ भी जोड़ा जाता है, जो उनके साथ लिव इन में जयपुर के श्याम नगर में रहती थी। ऐसी भी चर्चा कि सपना सोनी के साथ सुखदेव की दूसरी पत्नी का विवाद भी होता रहता था।
दरअसल, सपना सोनी ने पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर 376 का मुकदमा दर्ज करवाया था और फिर आरोपों से मुकर गई व सुखदेव सिंह के साथ जयपुर में लिव इन में रहने लगी।
जयपुर के श्याम नगर स्थित घर पर बने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यालय में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसके बाद एक दूसरी पत्नी शीला शेखावत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में हो रहे धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करती नजर आईं। वहीं, तीसरी पत्नी होने का दावा करने वालीं सपना सोनी जिस घर में हत्या हुई वहां मीडिया से बातचीत करती दिखीं।
मीडिया से बातचीत में सपना सोनी ने कहा कि वह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी है। पिछले 11 साल से सुखदेव सिंह के साथ जयपुर में रह रही है। इन 11 सालों में सुखदेव सिंह 10 साल तक उसके साथ रहे हैं। वारदात वाले दिन भी वह इसी घर में मौजूद थीं।
सपना सोनी कहती हैं कि जितना सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को वह जानती है उतना कोई नहीं जानता। सुखदेव सिंह उससे कहा भी करते थे कि उनकी मौत पर राजनीति होगी और देखो अब हो भी रही है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में मारा गया नवीन सिंह शेखावत निवासी शाहपुरा हाल जयपुर करीब दस दिन पहले भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने आया था। फिर वह 5 दिसंबर 2023 को दो शूटर मकराना निवासी रोहित राठौड़ व हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी को लेकर आया था। वे दोनों सुखदेव सिंह व नवीन सिंह की हत्या करके चल गए।
न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में सपना सोनी कहती हैं कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को अपनी जान का पहले से ही खतरा था। चौबीस घंटे अपने साथ सुरक्षाकर्मी रखते थे। उनसे मिलने आने वाले को बायोमैट्रिक मशीन की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता था। इस बार हत्यारों की नवीन शेखावत के टक्कर में एंट्री तक नहीं की। क्योंकि नवीन पहले आया तब उसकी एंट्री हो चुकी थी। इस बार नहीं हुई।
मिलने आने वालों का कुछ देर खाली ही बैठाया जाता था। उसी दौरान सीसीटीवी कैमरे में उनके हरकतें देखी जाती थीं। सपना सोनी खुद सीसीटीवी कैमरे चेक करती रहती थी। 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या इतनी जल्दी हुई थी कि सीसीटीवी कैमरे चेक करने तक का वक्त नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications