Sukhdev Singh Gogamedi: तीसरी पत्नी सपना सोनी का सबसे बड़ा खुलासा, देखें 11 मिनट का वायरल वीडियो
Sukhdev Singh Gogamedi Wife Sapna Soni Viral Video: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के करीब 20 दिन बाद उनकी कथित तीसरी पत्नी सपना सोनी का वीडियो वायरल हो रहा है। (वीडियो नीचे)
11 मिनट के इस वायरल वीडियो में सपना सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निजी जिंदगी, संगठन के कामकाज, दोनों के रिश्ते और हत्याकांड के बाद के हालात पर कई बातों का खुलासा किया है।

वीडियो में सपना सोनी कहती हैं कि आप लोगों को क्या दिक्कत है कि मैं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी हूं कि नहीं हूं। आप कौन होते हो तय करने वाले?
सपना सोनी उन लोगों से चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहती नजर आ रही है कि आप लोग उसे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी तो नहीं मान रहे। नौकरानी बता रहे हो। साबित करके बताओ कि मैं नौकरानी थी या पत्नी।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की कितनी पत्नियां? तीसरी बीवी ने खोला मर्डर का सबसे बड़ा राज
सपना सोनी अपने वीडियो में योगेंद्र सिंह कटार को लेकर काफी गुस्से में नजर आ रही है। वह आरोप लगाती है कि हत्याकांड से पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने योगेंद्र सिंह कटार को खूब फोन किए थे, मगर उन्होंने फोन ही नहीं उठाए। अब दादो भाई दादो भाई कहते फिर रहे हैं।
सपना सोनी ने वीडियो में योगेंद्र सिंह कटार को सम्बोधित करते हुए कहा कि 'तुम तो इस राष्ट्रीय राजपूत करणी में सबसे बड़ा कीड़ा था, जो दीमक की तरह था। सच बोलने से तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।'
सपना सोनी ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि 'योगेंद्र सिंह कटार तू मुझे मरवा भी सकता है। मैं भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पीछे-पीछे चली जाऊंगी'
सपना सोनी को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी नहीं माने जाने पर उन्होंने लोगों से कहा कि 'यश्हां आकर इस खून की कसम खाओ कि मैं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की कुछ नहीं लगती। इस बात की भी कसम खाओ कि क्या आप लोगों ने मुझे उनके साथ इस घर में नहीं देखा क्या'

क्या है सुखदेव सिंह हत्याकांड?
- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
- मूलरूप से हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी के रहने वाले सुखदेव सिंह की हत्या जयपुर के श्याम नगर में स्थित उनके घर पर बने कार्यालय में हुई।
- सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हरियाणा महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी व मकराना के रोहित राठौड़ ने की थी। दोनों को राजस्थान पुलिस ने पकड़ भी लिया।
यह भी पढ़ें- Sukhdev Gogamedi: क्या हत्या से पहले राजस्थान में 500 सुखदेव सिंह तैयार कर गए गोगामेड़ी?
- 18 दिसंबर को गोगामेड़ी श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी शीला शेखावत को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पहली शादी हरियाणा की शकुंतला चौधरी से की थी, जिससे तलाक हो गया। फिर शीला शेखावत से शादी की थी।
- सपना सोनी ने पूर्व सुखदेव सिंह शेखावत के खिलाफ रेप केस दर्ज करवाया था। फिर केस वापस ले लिया और उनके साथ जयपुर स्थित घर पर लिव इन में रह रही थी। खुद को उनकी तीसरी पत्नी बताती है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications