तीन बीवीयों के खुलासे के बाद सुखदेव सिंह गोगामड़ी केस में पूजा सैनी की एंट्री, जानिए कौन है वो?
Sukhdev Singh Gogamdi Row: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 05 दिसंबर को जयपुर में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, हालांकि इस घटना को अंजाम देने वाले शूटरों को अरेस्ट कर लिया गया है लेकिन सुखदेव सिंह की हत्या के बाद उनस जुड़े कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी हुए हैं।

जैसे कि गोगामेड़ी की तीन बीवीयां थीं, जिनमें से दो से तो उन्होंने शादी समाज के सामने की थी लेकिन तीसरी के साथ उनका ब्याह हुआ था या नहीं ये क्लीयर नहीं हैं लेकिन वो उनके साथ लिवइन रिलेशन में थे।
सुखदेव सिंह गोगामड़ी केस में पूजा सैनी की एंट्री
तो वहीं अब इस केस में नई महिला की एंट्री हुई है, जिसका नाम पूजा सैनी है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसने सुखदेव सिंह की हत्या में अहम रोल प्ले किया है। आपको बता दें कि इस महिला को जयपुर की पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी केस में गिरफ्तार किया है।
शूटर नितिन फौजी को पूजा ने दी थी पनाह
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक पूजा सैनी ने ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले शूटर नितिन फौजी को अपने घर में पनाह दी थी। वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मेंबर है, हालांकि वो कभी एयरहोस्टेस बनना चाहती थी, लेकिन हवाई उड़ान में लोगों की सेवा करने का सपना देखने वाली सैनी कैसे अपराध के दलदल में घुस गई, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
पूजा सैनी ने नितिन फौजी को हथियार दिए थे
चैनल की खबर के मुताबिक बिश्वोई गैंग ने पूजा सैनी को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के कातिल नितिन फौजी को हथियार देने का जिम्मा सौंपा था, इस काम में पूजा सैनी का पति महेंद्र मेघवाल उर्फ समीर भी शामिल है।
पूजा सैनी का पति महेंद्र मेघवाल उर्फ समीर फरार
इसी पूजा से नितिन फौजी ने हथियार लिए और इसी को मर्डर के बाद वापस भी किए, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से पहले जयपुर में पूजा ने नकली पहचान पर एक किराए का घर लिया था और इसी घर में वो पूजा के साथ एक हफ्ते रहा था। फिलहाल पूजा का पति फरार है और उसके ऊपर पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज है।
महेंद्र मेघवाल उर्फ समीर पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं
पूजा सैनी उसकी दूसरी पत्नी है, जिससे उसने साल 2022 में शादी की थी, उसकी पहली पत्नी का नाम संगीता है जो कि कोटा में रहती है। महेंद्र मेघवाल मूल रूप से कोटा का ही रहने वाला है। इसके घर पर छापेमारी करने पर पुलिस AK47 जैसे हथियार की तस्वीरें बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस महेंद्र मेघवाल को खोज रही है।
सुखदेव सिंह की तीन पत्नियां हैं, जिनतके बीच विवाद है
आपको बता दें कि इससे पहवे सुखदेव सिंह की बीवियों के बीच के विवाद की खबर भी सामने आई थी। उसकी दूसरी पत्नी शीला शेखावत और तीसरी पत्नी सपना सोनी के बीच प्रापर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा था। आपको बता दें कि सुखदेव सिंह की पहली बीवी का नाम शकुंतला था, जिनसे उनका तलाक हो गया था, लेकिन इस शादी से उन्हें कोई संतान नहीं थी लेकिन दूसरी पत्नी शीला से उन्हें दो बेटियां हैं, जबकि तीसरी बीवी के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications