Suhani Bhatnagar Death: दंगल फेम सुहानी भटनागर का निधन, राजस्थान के सरताज़ खान व सरवर खान से क्या कनेक्शन?
Suhani Bhatnagar News: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर नहीं रहीं। 17 फरवरी 2024 को सुहानी भटनागर का निधन हो गया। वे महज 19 साल की थी।
साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर मूलरूप से हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली थी।

छोटी सी उम्र में नाम कमाने और अब दुनिया से अलविदा कहने वाली सुहानी भटनागर लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। शनिवार के फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार होगा।
आमिर खान की फिल्म दंगल में जूनियर गीता-बबीता फोगाट (सुहानी भटनागर) पर फिल्माया गया गाना'बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है' काफी फेमस हुआ। इसी की वजह से सुहानी भटनागर का राजस्थान से भी खास रिश्ता जुड़ा।

दरअसल, सुहानी भटनागर के गाने 'बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है' को राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले सरताज खान व सरवर खान ने गाया था। इस एक ही गाने ने दोनों की किस्मत बदल दी। सरवन खान जैसलमेर के गांव डांगरी और सरताज गांव बया का रहने वाला है।
सुहानी भटनागर की मौत की वजह उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा।












Click it and Unblock the Notifications