Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

womens day 2024: राजस्‍थान की वो 5 महिलाएं, जो गरीबी को मात देकर बन गईं पुलिस अफसर

Female Sub Inspector in Rajasthan Police: राजस्‍थान एसआई पेपर लीक केस की सुर्खियों के बीच इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर जानिए उन पांच महिला उप निरीक्षकों के बारे में, जिन्‍होंने गरीबी को मात देकर सक्‍सेस हासिल की।

राजस्‍थान पुलिस की इन पांच महिला उप निरीक्षकों की कहानी हर किसी को प्रेरित करने वाली है। किसी के पिता भेड़ बकरिया चराते हैं तो कोई गाड़िया लोहार परिवार से ताल्‍लुक रखती है।

womens day Success Story

इधर, राजस्‍थान में इन दिनों राजस्‍थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक व डमी उम्‍मीदवार इस्‍तेमाल करके उप निरीक्षक बनने वाले पकड़े जा रहे हैं। टॉपर नरेश बिश्‍नोई तक को धर दबोच लिया गया है।

यह भी पढ़ें- मिलिए गाड़िया लोहार की सब इंस्पेक्टर बेटी कमला लोहार से, पिछड़े समाज से इकलौती पुलिस अधिकारी

कमला लोहार अपने समाज की पहली एसआई (Kamla Lohar SI Rajasthan Police)

राजस्‍थान में गाड़िया लोहार समाज की आर्थिक स्थिति नहीं है। सड़क किनारे डेरा डाल लोहे का सामान बनाकर गुजर-बसर करना इनकी पहचान है। इसी गाड़िया लोहार समाज से पहली उप निरीक्षक बनने का गौरव कमला लोहार का नसीब हुआ। साल 2014 में एसआई बनीं कमला लोहार मूलरूप से राजस्‍थान के जोधपुर बता दें कि कमला लोहार मूलरूप से जोधपुर के हाथीराम का ओडा मेड़ती गेट के पास की रहने वाली हैं। पाली जिले में पोस्‍टेड है।

यह भी पढ़ें- लक्ष्‍मी मेघवाल : दलित समुदाय से बाड़मेर की पहली सब इंस्‍पेक्‍टर, पासिंग आउट परेड के बाद पहली बार आई घर

लक्ष्मी मेघवाल ने एसआई बनकर मारा सैल्‍यूट तो आई मां-बाप की आखें (Lakshmi Gadhveer SI Rajasthan)

राजस्‍थान पुलिस में एसआई बनीं लक्ष्‍मी गढ़वीर उर्फ लक्ष्‍मी मेघवाल बाड़मेर जिले के गांव मंगले की बेरी की ढाणी मेघवालों की रहने वाली है। राजस्‍थान पुलिस अकादमी से एसआई की ट्रेनिंग पूरी करके लक्ष्‍मी जब पहली बार घर आई तो अपनी टॉपी सम्‍मान में माता धापूदेवी व पिता रायचंदराम के सिर पर रख दी। जब बेटी ने सैल्‍यूट मारा तो माता-पिता की आंखें भर आई।

यह भी पढ़ें- Success Story: भेड़ चराने वाले की बेटी चंदा गुर्जर बनी पुलिस अफसर, VDO से तय किया SI तक का सफर

चरवाहे की बेटी चंदा गुर्जर बनी एसआई (Chanda Gurjar SI Rajasthan Police)

राजस्‍थान पुलिस में सब इंस्‍पेक्‍टर चंदा गुर्जर राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के गांव मोहनवाड़ी के प्रकाश चंद गुर्जर और उनकी पत्‍नी बिदामी देवी की बेटी है। चंदा गुर्जर के पिता प्रकाश चंद गुर्जर पहले दुबई में मजदूरी करते थे। छह साल पहले गांव लौट आए और रेवड़ (भेड़) संभाल लिया। अब गांव मोहनवाड़ी में भेड़ चराते हैं। चंदा गुर्जर राजस्‍थान पुलिस एसआई बनने से बाड़मेर में ग्राम सेवक बनने में भी कामयाबी हासिल कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- Hemlata Choudhary : जिस बहन का बाल विवाह किया वो अब SI बनीं तो भाइयों ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया

हेमलता चौधरी ने बाल विवाह का दंश झेला (Hemlata Chaudhary Sub Inspector Rajasthan Police)

राजस्‍थान के बाड़मेर जिले में गांव सरणू चिमनजी निवासी हेमलता चौधरी कक्षा दसवीं में थी तब ब्‍याह दी गई। 12वीं कक्षा में आते-आते तो एक बच्‍चे की मां बन गई। 12वीं पास करने के बाद आंगनबाड़ी में दस साल तक सेवाएं दी। इसी दौरान पढ़ाई की और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी। साल 2021 में हेमलता उप निरीक्षक बन गई।

यह भी पढ़ें- Maya Meghwal SI: खान मजदूर की बेटी बनी सब इंस्‍पेक्‍टर, गरीबी के कारण घर पर ही की तैयारी

माया मेघवाल खान मजदूर की बेटी (Maya Meghwal SI Rajasthan Police)

राजस्‍थान पुलिस में उप निरीक्षक बनीं माया मेघवाल जोधपुर जिले के गांव रणसी की रहने वाली हैं। माया के पिता पांचाराम मेघवाल जोधपुर में पत्‍थर की खान में करते हैं। मां सोहनी देवी खेती संभालती है। माया ने घर पर पशुओं की देखभाल करते हुए पढ़ाई की और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी। मेहनत रंग लाई और खाकी वर्दी पहनने का सपना पूरा हो गया।

यह भी पढ़ें- Women's Day 2024: राजस्‍थान की वो 5 बहादुर बेटियां, जिन्‍होंने आसमां में लिखी कामयाबी की नई कहानी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+