Maya Meghwal SI: खान मजदूर की बेटी बनी सब इंस्पेक्टर, गरीबी के कारण घर पर ही की तैयारी
Raajasthan Police सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में जोधपुर के गांव रणसी की माया मेघवाल ने एससी महिला केटेगरी में 13वीं रैंक हासिल की।
मुफलीसी को तरक्की की राह में रोड़ा मानकर मेहनत करना छोड़ देने वालों को माया मेघवाल की सक्सेस स्टोरी प्रेरित कर सकती है।
पिता खान मजदूर, मां खेतों में काम करती और खुद भी घर पर पशुओं की देखभाल करती थी। गरीबी इस कदर की पढ़ाई भी जैसे-तैसे पूरी की, मगर परिवार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बोझ नहीं उठा पाया।

ऐसे हालात में भी माया मेघवाल ने हिम्मत नहीं हारी और राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2023 की तैयारी घर पर रहकर की। मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी। नतीजा ये कि माया कंधों पर दो स्टार लग गए। खाकी वर्दी मिली सो अलग।
माया मेघवाल को अपने गांव से राजस्थान पुलिस में पहली सब इंस्पेक्टर बनने का गौरव हासिल हुआ है। माया राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव रणसी की रहने की वाली है। पूरा गांव बेटी की कामयाबी पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
16 हजार की आबादी वाले गांव रणसी की बेटी माया मेघवाल सब इंस्पेक्टर बनी तो नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल, सरपंच सवाई सिंह चंपावत, डॉ. सुरेंद्र खदाव मादलिया आदि ने माया को बधाई दी।
मीडिया से बातचीत में माया मेघवाल ने बताया कि उसके पिता पांचाराम मेघवाल जोधपुर में पत्थर की खान में बीते 25 साल से काम करते हैं। मां सोहनी देवी खेती करती है। माया ने घर पर पशुओं की देखभाल करते हुए पढ़ाई की और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी।












Click it and Unblock the Notifications