सीकर का बेटा सुबेदार मेजर प्रभुसिंह जाट शहीद, दो दिन पहले पत्नी को फोन पर बोले-'जल्द आने वाला हूं घर'
सीकर, 7 अप्रैल। राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर इलाके के बामरडा जोहड़ा का बहादुर बेटा सुबेदार मेजर प्रभुसिंह जाट वतन पर मर मिटा। प्रभुसिंह जाट 14 जाट रेजीमेंट बटालियन भारत चीन बोर्डर पर तैनात थे। बोर्डर पर तैनाती के दौरान भारतीय सेना के ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए।

बता दें कि शहीद प्रभुसिंह जाट की पार्थिव देह सिक्किम के गैंगटोक शुक्रवार शाम तक बटालियन पहुंचेगी। वहां से विशेष विमान के जरिए दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए शनिवार को सीकर जिले में उनके पैतृक गांव बामरडा लाई जाएगी।
परिजनों ने बताया पत्नी सुमन देवी से फौजी पति प्रभुसिंह की मंगलवार को ही बात हुई थी। बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे जल्द ही घर आने वाले हैं। अब वो घर तो आएंगे, मगर तिरंगे में लिपटकर और सबसे हमेशा हमेशा के लिए जुदा होकर।
बता दें कि सुबेदार मेजर प्रभुसिंह जाट दिसंबर 2021 में छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। उनके परिवार में 10 अप्रैल को शादी होने की बात सामने आने के बाद वे बटालियन से छुट्टी लेकर आने वाले थे।
शहीद सुबेदार मेजर प्रभुसिंह जाट के पिता भोमाराम व छोटा भाई हवासिंह खेती करते हैं। शहीद के 21 वर्ष की एक बेटी तथा 15 साल का एक बेटा है। मां घीसी देवी गृहिणी हैं।












Click it and Unblock the Notifications