Rajasthan News: उदयपुर में छात्र पर चाकू से हमला, आक्रोशित लोगों ने गाड़ियां फूंक कर की तोड़फोड़

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में एक बार फिर दो छात्रों में हुए झगड़े से बवाल हो गया है। शहर में हिंदु संगठनों ने कई इलाकों में तोड़फोड़ के साथ वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।

झीलों की नगरी उदयपुर में एक बार फिर से हंगामा बरपा है। शहर के एक सरकारी स्कूल में दसवीं के छात्र पर हुए हमले के बाद उदयपुर में स्थिति बिगड़ती हुई नजर आ रही है।

उदयपुर के कई इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। जिसके चलते जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

student-attacked-with-knife-in-udaipur-rajasthan-angry-people-torched-vehicles-and-vandalised-them

चाकूबाजी में घायल छात्र की स्थित नाजुक बताई जा रही है लेकिन उसे ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

Recommended Video

    Rajasthan News: उदयपुर में छात्र पर चाकू से हमला, आक्रोशित लोगों ने गाड़ियां फूंक कर की तोड़फोड़

    उदयपुर में हुई वारदात के बाद शहर के मधुबन में आक्रोशित भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया तो कई वाहनों में तोड़फोड़ की है। उदयपुर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सभी आलाधिकारियो की प्राथमिकता सिर्फ कानून व्यवस्था बनाये रखने की है।

    हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा बाजार बंद करवान और शहर के कुछ बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के साथ ही सरदारपुरा इलाके में एक कार को आग के हवाले कर दिया है साथ ही कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है। कई जगहों पर पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शकारियों को खदेड़ा भी है।

    घायल छात्र का एमबी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। बड़ी संख्या में विभिन्न हिंदूवादी संगठन के लोग जमा हो गए है। सूचना पर एसपी योगेश गोयल भी मौके पर पहुंचे है। आक्रोशित लोग आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। डॉक्टर्स की टीमों द्वारा घायल छात्र देवराज पर रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है, वहीं शहर के तमाम नेता भी अस्पताल पहुंच गए है।

    दरअसल पूरा मामला उदयपुर शहर के राजकीय भट्टियानी चौहट्टा स्कूल में आज सुबह हुई चाकूबाजी का है। जहां समुदाय विशेष के युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। जिसके बाद विरोध में हिंदू संगठन के लोग सड़कों पर उतर गए। शहर के बाजारों को बन्द करवा कर तोड़फोड़ के साथ आगजनी कर दी गई है।

    पुलिस के अधिकारी और जवान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क पर उतर कर मोर्चा सम्भाल रहे है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात किए गए है। आगजनी की घटनाओं पर दमकलों की मदद से काबू पाया जा रहा है।

    वहीं उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने आम जन से अपील करते हुए कहा है कि अफवाओं पर ध्यान नहीं दे। घायल देवराज की हालत स्थिर है। आईसीयू में घायल छात्र का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी छात्र को डिटेन कर उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाकर जांच पड़ताल करेगी।

    उदयपुर के सरकारी स्कूल में दसवीं के छात्र पर हुए हमले के बाद उदयपुर में स्थित बिगड़ने की संभावना है। उदयपुर के कुछ इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हो चुकी है ऐसे में जिला कलेक्टर ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

    चाकूबाजी में घायल छात्र की स्थित नाजुक बताई जा रही है लेकिन उसे ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उदयपुर में हुई वारदात के बाद शहर के मधुबन में आक्रोशित भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया तो कई वाहनों में तोड़फोड़ की है।

    उदयपुर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सभी आलाधिकारियो की प्राथमिकता सिर्फ कानून व्यवस्था बनाये रखने की है। डॉक्टर्स की टीमों द्वारा घायल छात्र पर रेगुलर मोनिटरिंग की जा रही है वही शहर के तमाम नेता भी अस्पताल पहुंच गए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+