राजस्थान के कई जिलों में आंधी, बारिश तो चित्तौड़गढ़ में तापमान 43 डिग्री पार
Rajasthan Weather News: राजस्थान में जयपुर टोंक सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला है। सीकर, झूंझुनूं, राजसमंद सहित कई जिलों में आंधी-बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान आंधी-बारिश के कारण कुछ जगहों पर पेड़, पोल और टावर गिरने की घटनाएं भी सामने आई है।
राजस्थान के आमजन को हीट वेव और तपती गर्मी से आखिरकार आज राहत मिल ही गई। प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम का ऐसा मिजाज बदला कि फिर आसमान से बरसी राहत से खुशनुमा हो गया।

प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। राजधानी जयपुर में भी दोपहर बाद बारिश हुई। इसके अलावा सीकर, झूंझुनूं, राजसमंद में बारिश हुई।
दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर के कुछ इलाकों में तेज धूलभरी आंधी भी चली. इससे कई जगहों से बिजली के खंभे, पेड़ और टावर गिरने घटनाएं भी सामने आई।
इधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले दो दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। 10 जून को भी कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश हो सकती है।
राजधानी जयपुर में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। जयपुर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हुई। जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। दूसरी ओर राजसमंद में भी शुक्रवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। यहां तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई।
बारिश और तेज हवा के चलते दुकानों पर लगे टीन शेड के बाहर रखें पात्र उड़ गए। जिलेभर मे तेज बारिश और हवाओं के साथ ओले गिरने की भी सूचना है।
कृषि विभाग के अनुसार खेतों में खड़ी फसल नहीं होने से खराबे की संभावना नहीं है। कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को इस बारिश से राहत जरूर मिली है।
कोटा में भी आज भीषण गर्मी का दौर दिन भर चलने के बाद शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदला और कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कोटा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।
44 के नीचे पहुंचा तापमान, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म
दूसरी ओर जयपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 7 जून को पिछले 24 घंटों में राजस्थान में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री चित्तौड़गढ़ में दर्ज किया गया।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 7, 2024
मौसम विभाग की ओर दी गई जानकारी के अनुसार आज एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर,बीकानेर,अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन, तेज अंधड़ (50-60 Kmph) व बारिश होने की संभावना है व पश्चिमी राजस्थान में अंधड़ के साथ कहीं-2 बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि तंत्र का प्रभाव 8-9जून को भी बीकानेर, जोधपुर, जयपुर,अजमेर ,भरतपुर,कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन,आंधी व हल्की बारिश के रूप में जारी रहेगा।
राजस्थान मौसम अपडेट: 07 जून pic.twitter.com/czFTqgPMtM
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 7, 2024
10 जून से कोटा,उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने व शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications