‘पद्मावती' के नाम पर ऐसे करणी सेना कर रही थी जालसाजी
जयपुर। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज से पहले राजपूत करणी सेना लगातार फिल्म का विरोध कर रही है। इंडिया टुडे ने फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ये समूह पैसे ऐंठने के लिए फिल्मों का विरोध कर रहा है। आपको बता दें कि भंसाली के प्रोडक्शन हाउस की ओर से पहले ही ये साफ किया जा चुका है कि फिल्म में इस तरह का कोई सीन नहीं जो राजपूत समाज की भावनाओं के आहत करता हो।

इंडिया टूडे की एक टीम ने राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का स्टिंग ऑपरेशन किया है। जिसमें खुलासा हुआ है कि वह फिल्मों के सेट पर पैसा लेने के लिए बवाल और मारपीट करवाते है। फिर सुरक्षा देने का बहाना बनाकर लोगों से करोड़ों रुपए मांगते हैं। इंडिया टूडे का एक रिपोर्टर खुद को बॉलीवुड के एक प्रोडक्शन हाउस के एजेंट बनकर सुखदेव सिंह से मिला। वहीं उसने एक काल्पनिक फिल्म की कहानी सुनाई जिसमें मुगल बादशाह औरंगजेब और राजपूत सेनानायक की पत्नी के बीच प्रेम संबंधों पर आधारित थी।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी छात्रा से रेप मामले में 'पीपली लाइव' के सह निर्देशक को हाईकोर्ट ने दी जमानत
कहानी सुनने के बाद गोगामेड़ी ने किसी भी तरह का रियेक्ट नहीं किया उपर से धंधे की बात करने लगे। उन्होंने अपने एक साथी उम्मेद सिंह का नंबर दिया और कहा कि इससे संपर्क करें। दूसरे दिन अंडर कवर रिपोर्टर गोगामेड़ी के साथी से मिला। वहीं उम्मेद सिंह ने इस बात की गारंटी दी कि वो प्रस्तावित फिल्म की पब्लिसिटी के लिए उसके सेट पर हमलों का नाटक करा सकता है। उम्मेद सिंह के मुताबिक 'कुछ लोग बाहर से आएंगे और वो तमाशा खड़ा करेंगे। लोगों के साथ मारपीट करेंगे, हालांकि सेट को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। इस पूरे प्रकरण की रिकार्डिंग की जाएगी। जिसे सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश में प्रचारित किया जाएगा।
वहीं गोगामेड़ी के सहयोगी ने कहा कि, फिल्म को एक महीने तक हुड़दंगियों से सुरक्षित रखने के बदले में पैसे देने होंगे। 50 लोग आपके लिए वहां हर वक्त मौजूद रहेंगे। उम्मेद सिंह ने चेतावनी के लहजे में कहा, 'पद्मावती की रिलीज नहीं रोकी जाएगी लेकिन गुंडागिरी की की जा सकती है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications