तांत्रिक ने पार की सारी हदें, शादीशुदा बेटी का ये हाल देख पिता की भी फटी रह गईं आंखें

Sri Ganganagar News, श्रीगंगानगर। 21वीं सदी में भले ही चिकित्सा विज्ञान कामयाबी की शिखर पर हो, मगर आज भी कई ऐसे इलाके हैं, जहां अंधविश्वास ने लोगों को अपने जाल में जकड़ रखा है। इसी अंधविश्वास के डर की वजह से लोग अपनी आँखों के सामने ही अपनों को तरह-तरह की यातनाएं दिलवाने तक से गुरेज नहीं करते।

sri Ganganagar

कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर में सामने आया है। यहां पर बीमारी से निजात पाने के लिए एक विवाहिता को किसी अच्छे चिकित्सक के पास ले जाने की बजाय तांत्रिक के पास ले जाया।

यह भी पढ़ें : गाड़ियों पर 'विकास संग निशा' लिख बाराती बनकर रेड मारने पहुंचे आयकर के 250 अधिकारी-कर्मचारी

12 साल पहले हुई थी शादी

12 साल पहले हुई थी शादी

तांत्रिक ने भूत प्रेत होने और उसे निकालने का दावा करते हुए विवाहिता के शरीर पर जगह-जगह गर्म चिमटे दाग दिए, जिनसे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। दरअसल, श्रीगंगानगर जिले के नाथावाली के रहने वाले बनवारी लाल ने बताया कि उसकी बेटी सुमित्रा की शादी करीब 12 वर्ष पहले 13 आरबी के आसाराम के साथ हुई थी।

तांत्रिक ने उस पर भूत प्रेत का साया बताया

तांत्रिक ने उस पर भूत प्रेत का साया बताया

कुछ समय बाद उसकी स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने लगा तो उसे डॉक्टर के पास ले जाने की बजाय झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने उस पर भूत प्रेत का साया बताया और डोरे-ताबीज से उसकी तबीयत ठीक करने का दावा किया। तांत्रिक ने भूत प्रेत निकालने के लिए सुमित्रा को गर्म चिमटों से जगह-जगह से दाग दिया।

ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा

ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा

हैरत की बात यह है कि गर्म चिमटों से असहनीय दर्द का सामना करती सुमित्रा रोती चिल्लाती रही, लेकिन उसके ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा। गर्म चिमटों से दागे जाने के कारण उसकी हालात और ज्यादा बिगड़ गई। इसी बीच किसी परिचित ने पूरे घटनाक्रम के बारे में सुमित्रा के मायके में सूचना दी। जिस पर उसके पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+