पाकिस्तान की ओर जाने वाले हिन्दुस्तान के पानी को बंद करने का ये है सबसे आसान तरीका

श्रीगंगानगर। पाकिस्तान जा रहा भारत के हिस्से का पानी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा राजस्थान के श्रीगंगानगर में रही है। यहां के भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार को श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर पाकिस्तान जा रहे पानी पर रोक लगाने की मांग की है।

Sri Ganganagar Farmers Told how can Stop To water of Pakistan from India

ज्ञापन में किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हुसैनीवाला हैडवर्क्स से पाकिस्तान में जो पानी जा रहा है, उस पानी को सरकार अगर पंजाब से राजस्थान में आने वाली गंगनहर व इंदिरा गांधी नहर में डाले तो न केवल यहां के किसानों को पूरा पानी मिलेगा बल्कि पानी के लिए आंदोलन भी नहीं होंगे।

गंगनहर की हालत सुधारे सरकार

किसान संघ पदाधिकारियों ने बताया कि पंजाब से सरहिंद फीडर से निकल कर राजस्थान में आने वाली इंदिरा गांधी नहर परियोजना वह गंगनहर की हालत पंजाब में काफी खस्ता हो चुकी है जिसके चलते वहां पर यह दोनों ही नहरें अपने निर्धारित मात्रा में पानी नहीं ले पा रही है।

मजबूरी में पंजाब को पानी हुसैनीवाला हैड से पाकिस्तान की तरफ छोड़ना पड़ता है। ऐसे में अगर सरकार पंजाब में दोनों नहरों की मरमत करवाए तो यहां के किसानों को पूरा पानी मिलेगा तो वहीं पानी पाकिस्तान भी नहीं जाएगा।

पंजाब सरकार बरत रही ढिलाई

किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार नहरों की मरम्मत के लिए बजट तो कई बार जारी कर चुकी है लेकिन पंजाब सरकार की ढिलाई के चलते राजस्थान ने जाने वाली नहरों की पंजाब क्षेत्र में मरम्मत कार्य नहीं होने से नहरों की हालत जर्जर हो चुकी है। जिसके चलते दोनों ही नहरें निर्धारित मात्रा में पानी नही ले सकती है।

ऐसे में राजस्थान की गहलोत सरकार को पंजाब सरकार पर दवाब बनाकर पंजाब में नहरों की मरम्मत करवानी चाहिए ताकि दोनों नहरों में उनकी क्षमता के अनुरूप पानी देकर पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+