कांग्रेस नेता ने कार चालक से की मारपीट, केंद्रीय मंत्री शेखावत ट्वीट कर बोले-'गांधी सरनेम के दुरुपयोग'
श्रीगंगानगर, 14 अप्रैल। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर के 11 TK रेलवे फाटक पर कांग्रेस नेता द्वारा ड्राइवर से मारपीट का मामला सामने आया है। श्रीगंगानगर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी गणेश कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस थाने में कार ड्राइवर रविंद्र सिंह द्वारा पुलिस थाने में परिवाद देकर गांव मुकलावा निवासी अशोक विश्नोई के विरुद्ध मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है, जिसमें मामूली बात को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि सोमवार देर शाम को फाटक बंद होने की वजह से वाहनों की कतार लग गई थी। इसी दौरान फाटक पर खड़ी कांग्रेस नेता की कार में पीछे से आई कार हल्की सी टकरा गई।
इसके बाद कार में सवार कांग्रेस नेता अशोक रॉयल ने सारे बाजार दबंगई दिखाते हुए कार चालक की डंडों से पिटाई कर दी। इस घटना के दौरान कार चालक कांग्रेस नेता अशोक रॉयल से माफी मांगता रहा, लेकिन नेताजी अपनी दबंगई दिखाने में जुटे हुए थे। इस मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करने भी पहुंचे, लेकिन नेताजी लगातार मारपीट करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इधर, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर गांधी सरनेम के दुरुपयोग की बात कही है। लिखा है- गांधी सरनेम का दुरुपयोग करने के अलावा कांग्रेस के गांधियों ने बापू जैसा कुछ नहीं किया, जिसका सबूत श्रीगंगानगर में सड़क के गुंडे की भांति हिंसा करते ये कांग्रेसी नेता महोदय हैं। कांग्रेस का हश्र महात्मा गांधी जानते थे, इसलिए आजादी के बाद पार्टी की जरूरत नहीं समझते थे। शेखावत ने कहा कि बापू का सपना तभी पूरा होगा, जब कांग्रेस का अस्तित्व मिट जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications