राजस्थान: 10वीं की परीक्षा में पीएम मोदी पर पैसेज, गलतियों की भरमार

नई दिल्ली। राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति क्या है ये वहां के सरकारी स्कूल में 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में देखने को मिला। जहां 10वीं की पेपर में छात्रों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक पैसेज दिया गया था, इस पैसेज को लेकर छात्रों से कुछ सवाल पूछे गए थे। छात्रों को इस पैसेज को पढ़कर पूछे गए सवालों के जवाब देने थे, लेकिन इस पैसेज में चौंकाने वाली बात ये थी कि इस पैसेज के दो वाक्यों में वर्तनी की कई गलतियां थीं। इतना ही नहीं उस पैसेज को लेकर पूछे गए सवाल में भी स्पेलिंग की कई गलतियां देखने को मिली। 10वीं के पेपर में आए इस पैसेज में गलतियों को देखकर राजस्थान शिक्षा विभाग की कलई जरूर खुल गई।

10वीं की परीक्षा में पीएम मोदी पर पैसेज, गलतियों की भरमार

राजस्थान में 10वीं के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षा में अंग्रेजी का जो पेपर दिया, उसमें पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए पैसेज के इस हिस्से को देखिए..."MODI SERVED as the Chief Minister of Gujrat for the four terms... As a spoker he is known as a craod-puller. He is the most sovy political leader of India." पैसेज के इस हिस्से में आप देख सकते हैं कि वर्तनी की कुछ गलतियां नजर आ रही हैं। जैसे- spoker और craod-puller मुख्य रूप से हैं। इसके साथ-साथ इस पैसेज को लेकर कुल 7 सवाल किए गए। हालांकि इन सवालों में भी वर्तनी की गलतियां देखने को मिली।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक 10वीं के अंग्रेजी के पेपर में आए इस पैसेज को लेकर पूछे गए सवाल में भी कई गलतियां देखने को मिली हैं। इस मामले के सामने आने के बाद ही राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का खुलासा हो गया। राजस्थान बोर्ड सेकेंड्री एजुकेशन (RBSE) ही प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को देखता है। हालांकि जब इस बारे में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बीएल चौधरी से इंडियन एक्सप्रेस ने बात की तो उन्होंने बताया कि हम लोग अर्धवार्षिक परीक्षाओं का संचालन नहीं करते हैं। यह जिला शिक्षा प्राधिकरण की ओर से स्वतंत्र रूप से आयोजित होता है। वहीं जिला शिक्षा प्राधिकरण ने मामले की जांच की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+