Rajasthan News: जोधपुर में टोल नाके में तेज रफ्तार डंपर का कहर,देखिए वीडियो
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार डंपर टोल नाके को टक्कर मार धराशाही कर चकनाचूर कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
राजस्थान में अवैध बजरी माफियाओं आतंक की तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। पुलिस का बजरी माफियाओं में ऐसा खौफ नजर आ रहा है माफिया भागते फिर रहे।

जोधपुर के खजड़ली टोल नाके पर देर रात अवैध बजरी परिवहन में फरार डंपर चालक का पुलिस ने पीछा किया तो तेज रफ्तार डंपर टोल बूथ में जा घुसा और चकनाचूर कर दिया।
घटना के बाद डंपर चालक फरार होने लगा तो पुलिस के जवान ने दौड़ कर दबोच लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
Rajasthan News: जोधपुर में टोल नाके में तेज रफ्तार डंपर का कहर,देखिए वीडियो pic.twitter.com/2a0qFBuf63
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 19, 2024
जोधपुर अवैध बजरी खनन में वांछित एक डम्पर चालक पुलिस से बचने के लिए डंपर लेकर भागा और लूणी थाना क्षेत्र के खेजड़ली गांव के टोल नाके में जा घुसा।
डंपर के साथ टोल नाके का केबिन बुरी तरह चकनाचूर हो गया पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को हटाकर साइड में खड़ा करवाया ।
दरअसल बनाड़ में बिश्नोईयों की ढाणी निवासी रमेश बिश्नोई रोहट थाने में दर्ज अवैध खनन व चोरी के मामले में वांछित है यह देर रात 2:00 बजे लूणी क्षेत्र में डम्पर लेकर निकल रहा था लोकेशन के आधार पर पुलिस ने डंपर को रोकने का प्रयास किया।
चालक रमेश डंपर को तेज रफ्तार में भगाने लगा पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया देर रात चालक ने नियंत्रण खो दिया और डम्पर टोल नाके की लाइन से निकलने की बजाय केबिन में जा घुसा डंपर तिरछा हो गया।
अचानक जोर का धमाका होने से टोल नाका की दूसरी लाइन में खडे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया वाहन चालक तुरंत फुरत में वहां से वाहन निकाल कर ले गए गनीमत रही की टोल नाके के केबिन में कोई मौजूद नहीं था।
जिससे कोई जनहानि नहीं हुई टोल मैनेजर ने डम्पर चालक रमेश के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से डंपर चला कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया।
चालक डंपर से कूद कर पैदल ही भागने लगा तब तक पीछा कर रही पुलिस भी वहां पहुंच गई।
एक कांस्टेबल डम्पर चालक का पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया बाद में उसे पुलिस रोहट थाने ले गई जहां उस पर अग्रिम कार्रवाई चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications