Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं में रफ्तार के कहर से मचा कोहराम, 4 की मौत, 20 यात्री घायल

Rajasthan Accident News: राजस्थान में पिछले 24 घंटे में लगातार रफ्तार के कहर में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई वहीं दो दर्जन से ज्यादा घायल हो गए है।

आज अल सुबह झुंझुनूं में बस और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से पिचक गई और कार सवार सेना के जवान सहित 4 की मौत हो गई और करीब 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

speed-havoc-in-jhunjhunu-rajasthan-chaos-created-after-massive-collision-between-bus-and-car

आपकों बता दे बिते देर रात भी जयपुर-कोटा एनएच 52 पर टोंक में सदर पुलिस थाने के सामने एक कार और ट्रक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत हो गई थी और तीन युवक घायल हो गए थे।

झुंझुनूं के सिंघाना में स्कॉर्पियो और मिनी बस की जबर्दस्त भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा थली गांव के पास सोमवार सुबह 10.30 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक मिनी बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। यह बस सिंघाना से बुहाना जा रही थी। जब वह थली के पास पहुंची तो सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी से भिड़ गई।

मरने वालों में एक सेना का जवान
जानकारी के अनुसार स्कॉपियो सवार करणवीर (25) पुत्र शीशराम सेना में जवान था। जो हमीरपुर का ही रहने वाला था और रविवार रात को ही छुट्‌टी लेकर ड्यूटी से घर आया था।

करणवीर हाल ही में आर्मी में भर्ती हुआ था, जो जबलपुर (मध्यप्रदेश) में पोस्टेड था। स्कॉर्पियो सवार अपने गांव हमीरवास से सिंघाना (झुंझुनूं) की तरफ जा रहे थे। हमीरवास से थली गांव की दूरी लगभग 1 किलोमीटर है। हमीरवास स्थित घर से निकलने के बाद 500 मीटर दूर ही हादसा हो गया। हादसे में मानपुरा निवासी बस ड्राइवर हनुमान (45) पुत्र प्रभू सिंह की भी मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। ब्लैक स्कॉर्पियो पूरी तरह से पिचक गई। बस के शीशे टूट गए और ड्राइवर की लाश सामने का कांच तोड़ते हुए डैशबोर्ड पर लटक गई। टक्कर के बाद कई लोग सड़क पर उछलकर गिर गए। घायलों को लोडिंग वाहनों और एंबुलेस से सिंघाना हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल हुए एक छात्रा ने कहा- मैं एमए प्रीवियस का एग्जाम देने जा रही थी, एक्सीडेंट हो गया। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है। मिनी बस का ड्राइवर फ्रंट मिरर से टकराकर बाहर लटक गए। एक व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा।

हादसे में 21 लोग घायल, 5 रैफर
हादसे में बस में सवार कैलाश (55) पुत्र प्रहलाद, पवन, ढाणी हुक्मा निवासी मनीषा (18) पुत्री कृष्ण कुमार, सोनू (25) पुत्र महिपाल, सोनू जांगिड़ (22) पुत्र कृष्ण कुमार, अनिता (22), धर्मपाल, सुमन (34), भोमसिंह (50) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी सिंघाना, डेढ़ महीने की बच्ची बेबी, संतोष (55), बलवंत (32) निवासी चिरानी, राजकी (40) निवासी सुल्ताना अहीरान, कार्तिक (4) निवासी सुल्ताना अहिरान, मोहित निवासी मेहाड़ा, सीमा पुत्री रामजीलाल निवासी बनवास, संतलाल (50) निवासी सिंघाना घायल हुए हैं, जिनका सिंघाना हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

इसके अलावा रोशनी देवी (50) पत्नी लीलाराम निवासी माकड़ो (सिंघाना), रोशनी देवी का पोता हिंमाशु (8), राजबाला (60) पत्नी सूबे सिंह निवासी सागा (सिंघाना), राकेश (28) पुत्र सुरेश कुमार निवासी हमरपुरा (सिंघाना) और एक अन्य को गंभीर हालत में जिला झुंझुनूं रैफर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+