Rajasthan Peper Leak: एसओजी ने पेपर लीक मास्टर माइंड के दौसा,जयपुर सहित 18 ठिकानों पर की रेड,हुआ यह खुलासा
Rajasthan Peper Leak: प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए एक के बाद एक पेपर लील के मामले में सरकार का एक्शन शुरू हो गया है।
आज पेपर लीक के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन हुआ है, एसओजी की टीम ने आज एख करीब 14 ठिकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने पेपर लीक प्रकरण मामलो को लेकर अब एक्शन शुरू कर दिया है। आज अलसुबह करीब 4 बजे से छापेमारी कर रही है।
जेईएन भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी आरोपी हर्षवर्धन मीणा के मकान से पेपरों के भारी संख्या में दस्तावेज जब्त कर कब्जे में ले लिए हैं।
दौसा के आगरा रोड स्थित गोविंददेवजी मंदिर के सामने 60 फीट रोड स्थित हर्षवर्धन मीणा के दो ठिकानों पर जयपुर एसओजी की टीम ने छापेमारी की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में दबिश देने की कार्यवाही करते हुए कई परीक्षाओं के पेपरों सहित बडी संख्या में दस्तावेज बरामद कर जब्त किया है।
इनमें लीक किए गए पेपरों सहित अन्य कागजात जुटाए गए। स्पेशल टीम ने सब कागजात जब्त कर मकान को सील किया गया है।
दौसा जिला मे एसओजी की कार्रवाई की सूचना लगते ही कालोनी में सनसनी मच गई। मकानों में रह रहे लोग गायब हो गए।
पटवारी हर्षवर्धन मीणा का यह मकान संदिग्ध गतिविधियों के लिए माना जाता है। कथित बाबा के प्रवचन के नाम पर भारी भीड़ कई महीनो से एकत्रित हो रही थी।
जहां स्थानीय लोगों का प्रवेश वर्जित है। राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों के लोगों की भीड़ यहां रात को आती थी। जहां टेंट और प्रवचन के लिए बाबा को बैठने की गद्दी वगैरह बनी हुई है।
बाबा के नाम पर रहस्यमय गतिविधियां चलाई जा रही थी। मकान के बाहर एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है कि बाबा अब यहां प्रवास पर नहीं है।
डॉक्टरों की सलाह पर स्वास्थ्य लाभ के लिए गए हुए हैं। हर्षवर्धन मीणा का दूसरा ठिकाना उसके भाई का मकान बताया जा रहा है। वह मकान भी रहस्यमय बताया गया है।
जहां एक भैंस बंधी हुई है। सुबह शाम एक महिला भैंस का दूध निकालने व दोपहर में उसे पानी चारा के लिए आती है। लेकिन उस मकान में अब कोई नहीं रहता।
जेलर का बेटा पटवारी हर्षवर्धन वो शातिर है जो खुद का पटवारी का काम डमी से कराता था। शातिर अब तक करीब 500 लोगों को नौकरी दिला चुका है 20 लोग तो इसके परिवार के ही हैं।
24 जनवरी को इसके महुआ स्थित आवास पर छापा मारा गया था। जहां ताला लटका हुआ मिला था। एसओजी द्वारा पेपर लीक के राजेंद्र यादव समेत अन्य आरोपियों के ठिकानों और रिश्तेदारों के अड्डों पर कार्रवाई की गई है। SGO की मानें तो महवा में हर्षवर्धन मीणा के ठिकानों पर छापामारी की गई है।
SOG की टीमों ने जयपुर के करधनी, वैशाली नगर, झोटवाड़ा और चित्रकूट इलाके में कार्रवाई हुई है। अलसुबह एसओजी की 14 टीमों ने एक साथ दबिश दी है।
जेईएन भर्ती परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं के भी हर्षवर्धन ने पेपर लीक किए थे। SOG की कार्यवाही में स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया है दौसा की पुलिस को इस SOG की कार्रवाई की भनक तक नहीं लगने दी।












Click it and Unblock the Notifications