Chambal Dholpur: चंबल नदी में नहाने उतरे राजस्‍थान के छह युवक बहे, तार ने बचाई तीन की जान, तीन लापता

People Drown in Chambal River in Dholpur: राजस्थान के धौलपुर जिले में सागरपाड़ा पुलिस चौकी इलाके में चंबल नदी में नहाने उतरे छह लोग पानी में बह गए। इनमें से तीन युवकों के लिए डूबते को तिनके का सहारा वाली कहावत चरितार्थ हुई, जिससे तीनों बच गए। तीन लापता हैं।

दरअसल, छहों युवक चंबल के पानी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान पानी का बहाव तेज हो गया था, जिससे वे पानी में बह गए। तब धौलपुर-भरतपुर पेयजल परियोजना के नीचे लटक रहा एक तार तीन युवकों के हाथ में आ गया। तार को पकड़कर तीनों युवक बचाने की गुहार लगाने लगे।

Six youths drowned in Chambal river

चंबल के पानी से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर स्‍थानीय लोग मौके पर पहुंचे और धौलपुर की सागरपाड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने चंबल सफारी स्टाफ को मौके पर बुलाया और युवकों को बचाने के लिए रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया।

इन दिनों चंबल से पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को छहों युवक नहाने उतरे थे। छह पानी के तेज बहाव में बह गए। पानी में तार पकड़कर खड़े तीनों युवकों को बचाव दलों ने बचा लिया है जबकि तीन युवक अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में टीम लगी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि धौलपुर कलेक्‍टर अनिल कुमार अग्रवाल, एसपी मनोज कुमार, एडिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा, सीओ सुरेश सांखला और कोतवाल रामकिशन यादव भी मौके पर पहुंचे हैं। अधिकारियों की देखरेख में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कौन हैं ये छह युवक?

बता दें कि चंबल के पानी में छहों युवकों में से तीन युवक धौलपुर के पुराना शहर के रहने वाले हैं। तीन उनके रिश्‍तेदार हैं। छहों चंबल नदी घूमने गए थे। पानी बहन के बाद शहजाद, गोलू और इरशाद तो धौलपुर-भरतपुर पेयजल परियोजना के नीचे लटका तार पकड़कर बच गए जबकि 19 वर्षीय मुबारक, 16 वर्षीय लक्‍की और सूफियाना पानी में बह गए। उनका अभी पता नहीं चल पाया है।

मगरमच्‍छा का भी डर

इन दिनों धौलपुर में चंबल तेज वेग से बह रही है। रुक-रुककर बारिश भी हो रही है, जिससे बचाव दलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, चंबल में इस इलाके में मगरमच्‍छों की संख्‍या भी काफी है। उनके से भी युवकों की जान को खतरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+