Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सीता इतनी सुंदर थीं कि....', राजस्‍थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अब सारी मर्यादा तोड़ दिया ये बयान

Rajendra gudha statement about Sita: राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार के मंत्री राजेन्‍द्र गुहा ने भाषा की सारी मर्यादा तोड़ते हुए अब सीता मैय्या और राम भगवान को लेकर विवादित बयान दे डाला है। जिसको लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

कुछ समय पहले अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को कैटरीना कैफ के गालों की तरह का बनाने का अधिकारियों का आदेश देने वाले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा इस बार सीता मां के बारे में ऐसा विवादित बयान दे डाला है जिसको सुनकर सीता मां का हर भक्‍त आग-बबूला हो रहा है।

rajendra-gudhastatement-about-sita

माता सीता और भगवान राम को लेकर दिया ये विवादित बयान

दरअसल, राजस्‍थान की गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने राजस्‍थान के झुंझनू में ये भगवान राम और सीता मां पर विवादित बयान देकर चुनावी राज्य राजस्‍थान के लोगों को नाराज कर दिया है।

सीता इतनी सुंदर थीं कि उनके पीछे...

राजेंद्र गुढ़ा ने कहा सीता इतनी सुंदर थीं कि उनके पीछे भगवान राम औ राण दोनों पागल थे। राजेंद्र के इस बयान पर राजस्‍थान के लोगों के अलावा भाजपा ने भी आपत्ति जताई है।

कैटरीना कैफ के गालों जैसी सड़के बनाने का दिया था आदेश

बता दें इसे पहले राजस्‍थान सरकार के मंत्री राजेंद्र गुहा तब सुर्खियों में आए थे जब उन्‍होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों से कहा था कि उनके चुनावी क्षेत्र की सड़कों को कटरीना कैफ के गालों की तरह बनाना होगा।

राजेंद्र गुढ़ा के बयान पर सीएम गहलोत ने भी जताई थी आपत्ति

राजेंद्र गुढ़ा ने बसपा के टिकट पर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव जीता था लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार में शामिल हो गए थे। राजेंद्र हैं तो अशोक गहलोत सरकार के मंत्री लेकिन वो सचिन पायलट गुट के नेता माने जाते हैं इसलिए जब उन्‍होंने सड़कों को कैटरीन कैफ के गालों की तरह बनाने का आदेश दिया था तब राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने भी नाराजगी जताई थी।

भाजपा ने जताई कांग्रेस सरकार के मंत्री के बयान पर जताई आपत्ति

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजान पूनावाला गुढ़ा के इस बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कांग्रेस असली हिंदू विरोधी चेहरा है। उन्‍होंने कहा पहले कांग्रेस ने भगवान राम पर सवाल उठाया, अयोध्‍या राम मंदिर का विरोध किया। कांग्रेस ने ही हिंदू आतंकवाद की बात की और अब उनके मंत्री ने माता सीता और भगवान राम के बारे में ये बयान देकर हिूंदूओं को धार्मिक भावना को आहत किया है। इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने अशोक गहलोत सरकार से तत्काल राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से तुरंत बर्खास्‍त करने की मांग उठाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+